नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
अर्थव्यवस्था में उद्योग जगत की भूमिका सर्वोपरि : उपाध्यक्ष मोहन नगर – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

अर्थव्यवस्था में उद्योग जगत की भूमिका सर्वोपरि : उपाध्यक्ष मोहन नगर


WhatsApp Icon

07/07/2025 7:29 PM Total Views: 465035

उद्योगों के विस्तार एवं कार्य पद्धति में सुधार के लिए कार्यशाला का आयोजन

बैतूल। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग मध्य प्रदेश की नोडल एजेंसी लघु उद्योग निगम और इंडस्ट्री पार्टनर लघु उद्योग भारती द्वारा बीआरसी क्लब ग्रीन सिटी इंडस्ट्रियल एरिया बैतूल में सोमवार को लघु उद्योग भारती के सहयोग से उद्योगों के विस्तार एवं कार्य पद्धति में सुधार के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष व राज्य मंत्री दर्जा श्री मोहन नागर, श्री सुधाकर पवार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अक्षत जैन, लघु उद्योग भारती संघ के अध्यक्ष श्री अंबेश बलुआपुरी, श्री मुकेश खंडेलवाल, श्री बालाराम साहू, श्री हकम सिंह रघुवंशी, श्री डीडी सेठिया, श्री पुरुषोत्तम कौशिक, श्री विनोद नायर, श्री देवेंद्र श्रीवास्तव उपस्थित थे। इस दौरान मुख्य अतिथियों ने भारत माता के छायाचित्र समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया।

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष श्री मोहन नगर ने कहा कि लघु उद्योग किसी भी देश की आर्थिक रीढ़ होते हैं। यही उद्योग न केवल रोजगार के अवसर बढ़ाते हैं, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था में उद्योग जगत का सबसे बड़ा योगदान है। गृह, लघु एवं कुटीर उद्योग से ही भारत सोने की चिड़िया बना था। जिन्हें अंग्रेजों ने आकर समाप्त कर दिया। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के आने के पहले भारत का देश की अर्थव्यवस्था में योगदान 30 प्रतिशत था। अंग्रेजों के जाने के बाद देश की अर्थव्यवस्था में भारत का योगदान महज 5 प्रतिशत ही बच पाया। अंग्रेजों ने षड्यंत्र पूर्वक भारत के गृह, लघु एवं कुटीर उद्योगों को समाप्त कर दिया। उन्होंने कहा कि बैतूल में उद्योग भारती के द्वारा आयोजित सम्मेलन जिले के उद्यमियों के लिए स्वर्णिम अवसर है। जिले के उद्योगपति शासन की योजनाओं से अपने उद्योग को आगे बढ़ाए और नए उद्यमियों को भी प्रोत्साहित करें, जिससे हमारे भारत की अर्थव्यवस्था और अधिक मजबूत बन सके।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

शासकीय योजनाओं का लाभ लेकर अपने उद्योग को आगे बढ़ाएं

कार्यशाला में श्री सुधाकर पवार ने कहा कि केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अनेकों योजनाएं चलाई जा रही है। शासन की योजना का लाभ लेकर उद्योग डाल रहे उद्योगपति आगे भी शासकीय योजनाओं का लाभ लेकर अपने उद्योग को अग्रिम ऊंचाई तक ले जाए और युवाओं को उद्योग के क्षेत्र में आने के लिए प्रोत्साहित करें, ताकि जिले में नए रोजगार के अवसर हो सके।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

उद्योगों के विकास के लिए मप्र शासन दृढ़ संकल्पित

कार्यशाला में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अक्षत जैन ने कहा कि मध्य प्रदेश में लघु एवं कुटीर उद्योग का विकास हो और युवाओं को रोजगार मिल सके इसके लिए मध्य प्रदेश शासन दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने कहा कि विगत माह दिसंबर में होशंगाबाद में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया था। इसके बाद शासन द्वारा प्रदेश के हर जिलों में निवेश प्रोत्साहन समिति का गठन किया गया। समिति के माध्यम से उद्योगपतियों, निवेशकों को सरकार की योजनाओं की जानकारी मिल रही है और उनकी समस्याएं दूर हो रही है। इसी क्रम में लघु उद्योग भारती और जिला निवेश प्रोत्साहन संघ के माध्यम से जिले के उद्योगपतियों और निवेशक लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में एसएचजी से स्टार्टअप अभियान शुरू किया गया है। जिसमें जिले के पांच उद्यमी स्व सहायता समूह के माध्यम से जुड़े है और 8 करोड़ से अधिक का निवेश प्राप्त हुआ। उन्होंने सभी उद्योगपतियों को उद्योग क्षेत्र में आ रही कठिनाइयों से शासन को अवगत करने और युवाओं को उद्योग के क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रोत्साहित करने की बात कही। लघु उद्योग भारती के संरक्षक मुकेश खंडेलवाल ने स्थानीय स्तर पर उद्योगों को विकसित करने शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की ।

महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी

जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र के प्रभारी महाप्रबंधक धीरज मंडलेकर ने बताया कि उद्योगों में प्रतिस्पर्धा, उत्पादकता, गुणवत्ता में सुधार एवं विस्तार तथा कौशल विकास उन्नयन के लिए आरएएमपी की कार्यशाला आयोजित की गयी जिसमे नवीन एमएसएमई प्रोत्साहन नीति 2025, एमएसएमई विकास नीति 2025 स्टार्टअप नीति 2025, LEAN मैनेजमेंट, ZED सर्टिफिकेशन, जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा जानकारी प्रदान की गई। लघु उद्योग भारती संघ के अध्यक्ष श्री अंबेश बलुआपुरी ने लघु उद्योग भारती के कार्य का विवरण व लघु उद्योग भारती द्वारा प्रदेश व देश में किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि ये राष्ट्र का सबसे बड़ा संगठन है, जो लघु और माध्यम उद्योगों के लिए कार्य करता है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930