नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
सारणी में दिनदहाड़े खूनी खेल: पुरानी रंजिश में बुजुर्ग का गला रेता, हालत गंभीर – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

सारणी में दिनदहाड़े खूनी खेल: पुरानी रंजिश में बुजुर्ग का गला रेता, हालत गंभीर


WhatsApp Icon

03/09/2026 1:42 PM Total Views: 463684

सारणी। सारणी थाना क्षेत्र में आज सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। संत रविदास कॉलोनी में पुरानी रंजिश के चलते एक 50 वर्षीय व्यक्ति की दिनदहाड़े चाकू से गला रेतकर हत्या करने की कोशिश की गई। इस जानलेवा हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका जिला चिकित्सालय बैतूल में सघन उपचार जारी है। वारदात के बाद से ही क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

ड्यूटी पर जाते समय रास्ते में रोका

प्राप्त जानकारी के अनुसार, संत रविदास कॉलोनी (वार्ड क्रमांक 23) निवासी 50 वर्षीय गुलाब राव बछले एमपीपीजीसीएल (MPPGCL) प्लांट में ठेका कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं। रोजमर्रा की तरह आज सुबह लगभग 9:30 बजे वह अपनी ड्यूटी के लिए प्लांट जा रहे थे। इसी दौरान वार्ड क्रमांक 13 में स्थित एक छोटी सी दुकान के पास उनके ही मोहल्ले के रहने वाले युवक दिलीप बगाहे ने उनका रास्ता रोक लिया।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

कहासुनी के बाद सीधे गले पर किया वार

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी पुरानी बात को लेकर पहले से रंजिश चल रही थी। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया। बातचीत में तल्खी इतनी बढ़ गई कि आरोपी दिलीप ने अपना आपा खो दिया और अचानक धारदार चाकू से गुलाब के गले पर सीधा जानलेवा वार कर दिया। हमले में गुलाब राव बुरी तरह जख्मी हो गए।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

खून से लथपथ जान बचाकर भागा बुजुर्ग

अचानक हुए इस जानलेवा हमले से घबराकर लहूलुहान अवस्था में ही गुलाब राव अपनी जान बचाने के लिए वापस अपनी कॉलोनी की ओर भागे। उन्हें खून से सना देखकर स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दिलीप बगाहे मौके का फायदा उठाकर तुरंत वहां से फरार हो गया। आनन-फानन में घायल को पाथाखेड़ा चौकी ले जाया गया, जहां से गले के गहरे घाव और गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बैतूल चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामले का संज्ञान ले लिया है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

इनका कहना है:—

वार्ड क्रमांक 23 में आज सुबह एक युवक द्वारा बुजुर्ग पर चाकू से हमला किया गया घायल की स्थिति को देखते हुए सीधे जिला चिकित्सालय बैतूल रेफर किया गया है जहां उसका उपचार जारी है। मामला कायमी की जा रही है। आरोपी दिलीप की तलाश की जा रही है।

मनोज उईके, चौकी प्रभारी, पाथाखेड़ा

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930