नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
गृह नगर में हेमंत खंडेलवाल का भव्य स्वागत, अनुशासन और कार्यकर्ता आधारित पार्टी पर दिया जोर – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

गृह नगर में हेमंत खंडेलवाल का भव्य स्वागत, अनुशासन और कार्यकर्ता आधारित पार्टी पर दिया जोर


WhatsApp Icon

06/07/2025 11:56 PM Total Views: 491717

बैतूल: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का रविवार को गृह नगर बैतूल में भव्य स्वागत किया गया। विजय भवन स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में खंडेलवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अनुशासन, कार्यकर्ता आधारित पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की प्रगति पर जोर दिया।

खंडेलवाल ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा एक अनुशासित दल है और पार्टी में किसी भी स्तर पर अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, “भाजपा एक अनुशासित दल है। पार्टी में कोई भी हो, अनुशासनहीनता स्वीकार नहीं की जाएगी।” उन्होंने हर कार्यकर्ता को सम्मान और प्रेम देने की बात कही।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

अपनी पिछली भूमिकाओं का उल्लेख करते हुए खंडेलवाल ने बताया कि कैसे उन्होंने पर्दे के पीछे रहकर पार्टी के लिए काम किया। उन्होंने कहा, “मुझे पिछला लोकसभा चुनाव प्रदेश संयोजक के रूप में सौंपा गया था। मैंने कभी मंच पर आने या मीडिया में आने की कोशिश नहीं की। यूपी की जिम्मेदारी से लेकर बेंगलुरु मिशन तक में भूमिका रही, लेकिन हमेशा पर्दे के पीछे रहकर काम किया।”

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए खंडेलवाल ने कहा कि कुछ दल परिवार से चलते हैं, तो कुछ समाज विशेष के लिए बने हैं। उन्होंने कहा, “कुछ दल परिवार से चलते हैं, कुछ समाज विशेष के लिए बने हैं। भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। कार्यकर्ता चाह ले तो कोई चुनाव हरा नहीं सकता। अगर कार्यकर्ता निराश हो जाए तो हम कुछ नहीं कर सकते।” उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ बताते हुए कहा कि वे ही पार्टी को आगे ले जाते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए खंडेलवाल ने कहा कि उनके नेतृत्व में देश विश्व में अग्रणी बन रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि अगले 10 साल में भारत दुनिया का सिरमौर बनेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की प्रगति की सराहना की और कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।

अपने भाषण के अंत में भावुक होते हुए खंडेलवाल ने कहा, “इस सप्ताह दो चमत्कार हुए। पहला- जब केंद्रीय नेतृत्व ने मुझे निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया। दूसरा- आज सुबह से जो स्नेह और सम्मान मिला, वह जीवन भर याद रहेगा। मैं एक साधारण कार्यकर्ता हूं, जो आज इस पद पर हूं, यह पार्टी की ताकत है।”

भोपाल से बैतूल तक भव्य स्वागत:

खंडेलवाल ने सुबह 9 बजे भोपाल से अपनी यात्रा शुरू की। नर्मदापुरम में उन्होंने मां नर्मदा का पूजन किया। भोपाल से बैतूल तक के मार्ग में भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया। बैतूल पहुंचने पर जगह-जगह तुलादान, अभिनंदन और स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यकर्ताओं ने चौक-चौराहों को बैनर, पोस्टर और स्वागत द्वारों से सजाया था।

बैतूल शहर में प्रवेश करते ही विभिन्न सामाजिक संगठनों और संस्थाओं ने खंडेलवाल का अभिनंदन किया। उन्होंने कोठीबाजार स्थित श्रीराम मंदिर में दर्शन किए और महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।

बारिश के कारण थोड़ी बाधा जरूर आई, लेकिन कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं हुआ। खंडेलवाल थाना रोड और कोठीबाजार होते हुए भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां आयोजित स्वागत समारोह में जिले भर से हजारों कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे।

हेमंत खंडेलवाल के इस भव्य स्वागत से कार्यकर्ताओं में नया जोश और उत्साह देखने को मिला। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि उनके नेतृत्व में भाजपा मध्यप्रदेश में किस तरह आगे बढ़ती है और आगामी चुनावों में कैसा प्रदर्शन करती है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031