नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
हत्या की साजिश नाकाम: बैतूल पुलिस ने शातिर अपराधी रिंकू राठौर को हथियार और कारतूस के साथ दबोचा, सोनाघाटी में मचा हड़कंप – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

हत्या की साजिश नाकाम: बैतूल पुलिस ने शातिर अपराधी रिंकू राठौर को हथियार और कारतूस के साथ दबोचा, सोनाघाटी में मचा हड़कंप


WhatsApp Icon

02/07/2025 5:02 PM Total Views: 390090

बैतूल। बैतूल पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी रिंकू उर्फ राहुल राठौर को हत्या की साजिश रचते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रिंकू के कब्जे से एक देशी पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस और एक महिंद्रा एक्सयूवी कार बरामद की है। रिंकू सोनाघाटी क्षेत्र में अपने पुराने दुश्मन की हत्या करने की नीयत से घूम रहा था।

यह मामला 2 जुलाई 2025 को सामने आया, जब थाना कोतवाली को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एक शातिर अपराधी, जो वर्तमान में हत्या के मामले में जमानत पर है, अपनी सिल्वर रंग की महिंद्रा एक्सयूवी 500 कार में पिस्टल लेकर सोनाघाटी ब्रिज क्षेत्र में अपने पुराने दुश्मन की हत्या करने की नीयत से घूम रहा है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

सूचना की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने तत्काल एक टीम गठित की और बताए गए स्थान पर रवाना हुई। सोनाघाटी ओवरब्रिज के नीचे, झाड़ेगांव रोड पर एक सिल्वर एक्सयूवी कार आती हुई दिखी, जिसे पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर साक्षियों की उपस्थिति में रोका। आरोपी ने भागने का प्रयास किया, किंतु पुलिस की तत्परता से उसे पकड़ लिया गया।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रिंकू उर्फ राहुल पिता रमेश राठौर (उम्र 37 वर्ष, निवासी विनोबा नगर, गंज बैतूल) बताया। तलाशी लेने पर उसकी कमर से एक देशी पिस्टल (कीमत लगभग 37 हजार 5 सौ) और उसमें लगी मैगजीन में 5 जिंदा कारतूस बरामद हुए। साथ ही महिंद्रा एक्सयूवी 500 (क्रमांक UP 83 AF 8888) वाहन, जिसकी अनुमानित कीमत 15 लाख रुपए है, को भी पुलिस ने जब्त कर लिया।

आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली बैतूल में अपराध क्रमांक 715/2025 अंतर्गत धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी रिंकू उर्फ राहुल राठौर एक शातिर अपराधी है और उस पर पहले से ही हत्या, हत्या का प्रयास, बलवा, चोरी, नकबजनी, बलात्कार और मारपीट जैसे 11 गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। वह वर्ष 2014 के एक हत्या प्रकरण में आजीवन कारावास की सजा पाए जाने के बाद वर्तमान में उच्च न्यायालय से जमानत पर रिहा है।

पुलिस अब पिस्टल और कारतूस की आपूर्ति करने वाले व्यक्ति की तलाश कर रही है। यह भी जांच की जा रही है कि रिंकू सोनाघाटी में किसे मारने आया था और उसकी दुश्मनी किससे और क्यों थी।

 

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930