नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
पाथाखेड़ा पुलिस का कमाल: 24 घंटे में दो चोरी का खुलासा, 1.6 लाख का मशरूका बरामद, आरोपी सलाखों के पीछे – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

पाथाखेड़ा पुलिस का कमाल: 24 घंटे में दो चोरी का खुलासा, 1.6 लाख का मशरूका बरामद, आरोपी सलाखों के पीछे


WhatsApp Icon

02/07/2025 3:47 AM Total Views: 421396

बैतूल। पुलिस अधीक्षक निश्चल एन. झारिया के निर्देशानुसार जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पाथाखेड़ा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। चौकी पाथाखेड़ा पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर दो अलग-अलग चोरी के मामलों को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 1 लाख 60 हजार से अधिक मूल्य का मशरूका बरामद किया है।

पहला मामला 21 जून 2025 का है, जब फरियादी रामप्रसाद आहके अपने परिवार सहित भोपाल गए थे और 24 जून 2025 को वापस लौटने पर उन्होंने पाया कि उनके घर का मुख्य ताला और अलमारी का ताला टूटा हुआ है। अलमारी से सोने का हार और रियलमी कंपनी का टैबलेट चोरी हो चुका था।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

मामले की गंभीरता को देखते हुए चौकी पाथाखेड़ा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर त्वरित विवेचना प्रारंभ की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी और एसडीओपी रोशन कुमार जैन के निर्देशन में उप निरीक्षक आशीष कुमरे के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो संदिग्धों अम्मू उर्फ आमिर खान (पिता निसार खान, उम्र 22 वर्ष, निवासी बगडोना) और आदिल अफसार (पिता आमीन अंसारी, उम्र 21 वर्ष, निवासी शोभापुर कॉलोनी) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटना को स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से एक सोने का हार और एक रियलमी टैबलेट बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 50 हजार रुपए है।

दूसरे मामले में फरियादी उमेश विश्वकर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 24 जून 2025 को अपनी बेटी के एडमिशन के लिए इंदौर गए थे और 26 जून 2025 को घर वापस आने पर उन्होंने पाया कि उनके घर के मुख्य दरवाजे और अलमारी का ताला टूटा हुआ है। अलमारी से 15 हजार नकद राशि और एक जोड़ी जूते चोरी हो गए थे।

उपरोक्त दोनों ही आरोपियों से पुनः पूछताछ करने पर वे इस घटना में भी संलिप्त पाए गए। आरोपियों के कब्जे से 10 हजार नकद और एक जोड़ी जूते बरामद किए गए। आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने शेष 5 हजार रुपये खर्च कर दिए।

गिरफ्तार आरोपी अम्मू उर्फ आमिर खान और आदिल अफसार को 1 जुलाई 2025 को माननीय न्यायालय बैतूल में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

इन दोनों चोरी की घटनाओं को सुलझाने में निरीक्षक जयपाल इनवाती, उप निरीक्षक आशीष कुमरे, सउनि हरिनारायण यादव, प्र.आर. मनोज डेहरिया, प्र.आर. ज्ञानसिंह टेकाम, आरक्षक रविनोहन, आरक्षक राकेश करपे, आरक्षक सुभाष मंडलोई और आरक्षक मोहित भाटी ने सराहनीय भूमिका निभाई।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930