नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
सारनी में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, हजारों ने किया सामूहिक योग – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

सारनी में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, हजारों ने किया सामूहिक योग


WhatsApp Icon

22/06/2025 9:53 AM Total Views: 491694

सारनी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सारनी नगर पालिका परिषद ने शहर में व्यापक स्तर पर आयोजन कर योग के प्रति जागरूकता फैलाई। सुबह से ही शहर के 36 वार्डों में वार्ड स्तर पर सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य कार्यक्रम मंगल भवन में हुआ जहाँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण एलईडी के माध्यम से दिखाया गया। इसके बाद सभी ने प्रसारण में दिखाए गए योगासनों का पालन किया।

इस बड़े आयोजन में नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बर्दे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार, विधायक प्रतिनिधि सुधा चंद्रा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी.के. मेश्राम सहित कई पार्षदगण, अधिकारी और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। सभी ने मिलकर सामूहिक योगासन किए और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने का संकल्प लिया।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बर्दे ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा योग को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर स्थापित करने के प्रयासों की सराहना की और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि पिछले 11 वर्षों से विश्वभर में यह दिवस मनाया जा रहा है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

इस कार्यक्रम में न केवल नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारी बल्कि स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चे और कर्मचारी तथा कई स्वयंसेवी संगठनों के सदस्यों ने भी भाग लिया। पार्षद दशरथ सिंह जाट, भीम बहादुर थापा, योगेश बर्डे, गणेश महस्की, अजाबराव धोटे, प्रवीण सोनी, पीजे शर्मा, नागेंद्र निगम, राजकुमार नागले, कुबेर डोंगरे, सतीश बौरासी, जगदीश आहूजा, रेवाशंकर मगरदे, विनय मदने, गुलाबराव पांसे, नारायण खातरकर, एनयूएलएम के नोडल अधिकारी केके भावसार और उपयंत्री रविंद्र वराठे समेत कई अन्य लोगों ने इस आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031