नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
पूर्व सैनिक ने दोस्त की नाबालिग बेटी से की छेड़छाड़, मित्रता के रिश्ते को शर्मसार कर POCSO एक्ट दर्ज होते ही ‘सूबेदार’ भोजराज फरार! – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

पूर्व सैनिक ने दोस्त की नाबालिग बेटी से की छेड़छाड़, मित्रता के रिश्ते को शर्मसार कर POCSO एक्ट दर्ज होते ही ‘सूबेदार’ भोजराज फरार!


WhatsApp Icon

11/06/2025 11:42 PM Total Views: 419348

बैतूल/सारनी। बैतूल जिले के सारनी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक ऐसी शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसने मित्रता के पवित्र रिश्ते और सैन्य सम्मान को कलंकित कर दिया है। एक पूर्व सैनिक पर अपने ही फौजी मित्र की नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ का संगीन आरोप लगा है। इस सनसनीखेज खुलासे के बाद आरोपी पूर्व सैनिक, जो सतपुड़ा ताप विद्युत गृह की सुरक्षा में लगी भूतपूर्व कल्याण समिति के सूबेदार के पद पर कार्यरत था, एफआईआर दर्ज होते ही क्षेत्र से फरार हो गया है।

विश्वास का हुआ खून:

यह पूरा मामला तब सामने आया जब सोमवार, 9 जून को पीड़ित नाबालिग बच्ची ने रोते हुए अपने माता-पिता को आपबीती सुनाई। बच्ची के पिता, जो स्वयं एक फौजी हैं, ने तत्काल इस हृदयविदारक घटना को लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई और आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

शिकायत के अनुसार, यह घिनौनी वारदात बीती 2 जून की रात 10:30 बजे की है। ड्यूटी से लौटकर घर पर सो रहे फौजी पिता ने बताया कि उनका मित्र भोजराज गढ़ेकर (उम्र 54 वर्ष, निवासी ग्वालियर), जो कभी-कभार उनके घर आया करता था और अवधे में उनका अधिकारी भी लगता था, उस रात उनके घर आया। उस समय उनकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी घर के पहले वाले कमरे में सोफासेट पर बैठी हुई थी। इसी दौरान, सूबेदार भोजराज गढ़ेकर ने मासूम बच्ची के साथ अश्लील हरकतें की और छेड़छाड़ की। बच्ची ने अपने माता-पिता को रोते हुए यह भी बताया कि “अंकल गंदी हरकतें करते थे और गंदी नजर रखते थे।” यह खुलासा सुनते ही फौजी पिता का दिल दहल गया।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

FIR दर्ज होते ही आरोपी फरार:

नाबालिग बच्ची के पिता की शिकायत पर, सारनी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 9 जून को ही आरोपी भोजराज गढ़ेकर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 75, 331(2) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (POCSO Act) के तहत छेड़छाड़ सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जैसे ही आरोपी सूबेदार भोजराज गढ़ेकर को अपने खिलाफ मामला दर्ज होने की जानकारी मिली, वह तत्काल क्षेत्र से फरार हो गया। पुलिस अब उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है। आरोपी सतपुड़ा ताप विद्युत गृह में भूतपूर्व सैनिक कल्याण समिति के सूबेदार पद पर कार्यरत था, जिसका अर्थ है कि वह सुरक्षा और अनुशासन के लिए जिम्मेदार था। ऐसे पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा इस तरह का अपराध करना, न केवल मित्रता के रिश्ते को शर्मसार करता है, बल्कि भारतीय सेना और पूर्व सैनिकों की गरिमा पर भी गहरा आघात है।

इस घटना ने सारनी क्षेत्र में लोगों के बीच भारी रोष और आक्रोश पैदा कर दिया है। समाज में हर कोई इस बात को लेकर स्तब्ध है कि एक फौजी, एक भरोसेमंद मित्र और अधिकारी, ऐसी जघन्य हरकत कैसे कर सकता है। पुलिस ने आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है और कानून के अनुसार सख्त से सख्त कार्रवाई करने की बात कही है, ताकि भविष्य में कोई भी बच्चों के प्रति ऐसे घिनौने अपराध को अंजाम देने की हिम्मत न कर सके।

📌 इनका कहना है

👉🏾 नाबालिग की शिकायत पर भोजराज गढ़ेकर पर पास्को एक्ट और छेड़छाड़ की विभिन्न धाराओं के तहत मामला पंजीकृत किया गया हैं। घटना के बाद से आरोपी फरार है। जिसे पकड़ने के लिए पुलिस प्रयास कर रही हैं।

  • जयपाल इनवाती, थाना प्रभारी सारनी

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930