नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
महिला बाल विकास कार्यालय सारनी में कलेक्टर के आदेश की उल्लंघना, 12 बजे भी अधिकारी-कर्मचारी नहीं पहुँच रहे, जनता में गहरा असंतोष – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

महिला बाल विकास कार्यालय सारनी में कलेक्टर के आदेश की उल्लंघना, 12 बजे भी अधिकारी-कर्मचारी नहीं पहुँच रहे, जनता में गहरा असंतोष


WhatsApp Icon

07/06/2025 9:54 AM Total Views: 386586

फील्ड पर होने का बहाना कर घर पर आराम फरमाते हैं, चार बजे कार्यालय पहुंच कर हस्ताक्षर करते हैं !


सारनी। महिला एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय सारनी में दोपहर 12 बजे के बाद ही काम शुरू होता है। यहां भृत्य तो अपने समय पर आकर कार्यालय का ताला खोल लेता है लेकिन प्रभारी अधिकारी, सुपरवाइजर, दो सहायक ग्रेड तीन बाबू कर्मचारी दोपहर बाद कार्यालय पहुंचते हैं। शुक्रवार को परियोजना कार्यालय में लापरवाही के गूगल फोटो सामने आए हैं। जिसमें देखा जा रहा है की दोपहर 12 बजे कार्यालय के दो कक्ष में कोई अधिकारी कर्मचारी उपस्थित नहीं थे, सिर्फ एक कक्ष में एक प्राइवेट कर्मचारी ब्लॉक कोऑर्डिनेटर उपस्थित थी। बाकी सरकारी कर्मचारी अधिकारी नदारत थे। कार्यालय पहुंचे परेशान हितग्राही ने अधिकारी कर्मचारी की लापरवाही की गूगल फोटो लेकर मीडिया कर्मी को उपलब्ध करवाई है। हालांकि जिला कलेक्टर, एसडीएम को भी मामले की शिकायत हुई है। सूत्र बता रहे हैं कि 12 बजे से पहले परियोजना कार्यालय में अधिकारी कर्मचारी बीते एक पखवाड़े से नदारद रहते है। जबकि यहां सरकारी योजना, आंगनवाड़ी और पीएम योजना से संबंधित काम किए जाते हैं। यहां का ढर्रा इतना बिगड़ा हुआ है कि हितग्राही आए दिन परेशान होते नजर आते हैं। ड्यूटी के दौरान भृत्य ( चपरासी ) कर्मचारी ऑफिस खोलकर पूरा दिन गायब रहते हुए शहर की सड़क नापते हैं। इस तरह की शिकायतें कलेक्टर, एसडीएम सहित विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी को बार-बार मिल रही है। जिम्मेदार अधिकारी के कार्यालय से नदारत होने से कार्यालय का कामकाज प्रभावित हो रहा है। वहां पदस्थ अन्य कर्मचारी भी मन मुताबिक कार्यालय में पहुंच रहे हैं। जिससे शासन की योजनाओं का ठीक ढंग से क्रियान्वयन भी नहीं हो पा रहा है। यही वजह है महिला विभाग से संबंधित ग्रामीण क्षेत्र के लोग अपनी समस्याओं को लेकर कार्यालय तक पहुंचते हैं और अधिकारी के नहीं होने के कारण बैरंग वापस लौटना पड़ रहा है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

4 बजे लगाते हैं हाजिरी रजिस्टर में उपस्थिति

सारनी परियोजना अधिकारी इतनी लापरवाह है कि वे स्वयं भी दो-दो दिन बाद तक उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर की जगह खाली छोड़कर तीन दिन की उपस्थिति एक दिन में ही लगा देती हैं। और उनके अधीन कार्यरत दो बाबू और एक सुपरवाइजर से अच्छे व्यवहार होने के चलते बिना अवकाश लिए दो-दो दिन ड्यूटी पर ना आकर अगले दिन आकर उपस्थिति रजिस्टर में हाजरी लगाया करते हैं। वहीं उनके पूरे माह की पेमेंट बनाने की जिम्मेदारी प्रभारी अधिकारी हंसी-खुशी उठाती है। ऐसी स्थिति में जिले में बैठे जिम्मेदार अधिकारी को निष्पक्ष जांच कर इन लापरवाह कर्मी पर कार्रवाई करना चाहिए।

फील्ड पर जाने का बहाना कर घर में आराम करते है अधिकारी

परियोजना कार्यालय में जिम्मेदार अधिकारी के 12 बजे तक नहीं पहुंचने से संबंधित उनसे कोई चर्चा करें तो वह इतना झूठ बोलते हैं कि क्या बताएं, उनका कहना होता है कि हम फील्ड पर चले जाते हैं। जबकि जिला कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के सख्त निर्देश हैं कि ऑफिस खोलने के टाइम 10 बजे सर्वप्रथम अपनी हाजिरी लगाकर फिर फील्ड पर जाने के निर्देश दिए गए है। उसके बाद भी जिला कलेक्टर के आदेशों की अवेहलना करके प्रभारी अधिकारी, सुपरवाइजर, बाबू लोग ड्यूटी टाइम पर घर पर आराम फरमाते हुए 12 से 3 बजे के बीच कार्यालय पहुंचते हैं। इतना ही नही बैतूल से सारनी आने वाले एक सहायक ग्रेड तीन बाबू तो कई माह से दोपहर 2:30 बजे ऑफिस में पधारते हैं। जिनके कई बार वीडियो फुटेज भी वायरल हो चुके हैं। उसके बाद भी विभाग की ओर से सही कार्रवाई न होने के चलते ऐसे लापरवाह अधिकारी कर्मचारी के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। जिसका खामियाजा कार्यालय पहुंचने वाले हितग्राही भुगत रहे हैं।

इनका कहना है

  • ” गूगल फोटो सामने आई है, महिला बाल विकाश विभाग से संबंधित जानकारी डीपीओ को दे दी गई हैं। वे परियोजना कार्यालय के मामले में जांच करेंगे। इसके बाद ही वस्तु स्थिति सामने आ पाएगी। “

अभिजीत सिंह, एसडीएम शाहपुर

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930