नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
“कलेक्टर साहब” महिला बाल विकास विभाग में धांधली! संजय उईके सार्थक ऐप पर जिला अधिकारी को गुमराह कर रहे हैं!” – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

“कलेक्टर साहब” महिला बाल विकास विभाग में धांधली! संजय उईके सार्थक ऐप पर जिला अधिकारी को गुमराह कर रहे हैं!”


WhatsApp Icon

23/05/2025 10:28 AM Total Views: 390192

सार्थक ऐप पर हाजिरी लगाकर तुरंत ही कार्यलय छोड़ देते है संजय


बैतूल/सारनी। महिला बाल विकास परियोजना सारनी में पदस्थ सहायक ग्रेड 3 संजय उईके द्वारा सार्थक ऐप पर हाजिरी लगा कर कार्यस्थल से गायब होकर जिला कार्यक्रम एवं कलेक्टर को गुमराह करने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार महिला एवं बाल विकास परियोजना सारणी में पदस्थ सहायक ग्रेड 3 संजय उईके द्वारा पिछले कई दिनों से रोजाना 10 बजे सार्थक ऐप पर हाजिरी लगाकर तुरंत ही अपना कार्यस्थल छोड़ देते हैं। इतना ही नहीं जिला प्रशासनिक अधिकारी को गुमराह करने के लिए बाकायदा संजय उईके अपना मोबाइल अपने कार्य स्थल पर बैग में रखकर या कर्मचारी मित्र को देकर ऑफिस से चले जाते हैं। ताकि सार्थक ऐप के जरिए बैतूल में बैठे अधिकारी लोकेशन के आधार पर कर्मचारी को देखें तो वहां अपने कार्य स्थल पर उपस्थित दिखे। इस तरह विभागीय अधिकारियों की आंख में धूल झोंक कर संजय उईके मनमानी कर ड्यूटी के समय अपने बाहरी काम कर आराम फरमाते हैं। इतना ही नहीं इनके द्वारा कार्यस्थल पर कंप्यूटर बंद करके फिल्म प्रोड्यूसर से लंबी-लंबी बातें की जाती हैं, अगर इस बीच कोई हितग्राही योजना की जानकारी लेने आ गया तो समझो उसकी गनीमत आ जाती है, यह महाशय उनके साथ दुर्व्यवहार करने से भी बाज नहीं आते, उन्हें कंप्यूटर खराब है कहकर चलता कर दिया जाता हैं। लंबे समय से इनके द्वारा सैकड़ो हितग्राहियों को परेशान करके सरकारी योजनाओं को पलीता लगाया जा रहा है।

👉 इनका रूवाब मंत्री से काम नहीं

कई बार देखा गया है कि यह ऑन ड्यूटी होते हुए अपने कार्य स्थल पर कर्तव्य के प्रति लापरवाही करते हुए, 6 मई 2025 को 11:46 बजे की फोटो में साफ देखा जा सकता है की किस तरह कंप्यूटर बंद करके कंप्यूटर के मॉनिटर पर दोनों पैर रखकर संजय राजा महाराजा की तरह सरकारी कार्यालय में बैठकर मोबाइल चला रहे हैं, इसी तरह का नजारा आसानी से रोज देखा जा सकता है, फिर भी इन्हें कोई रोकने टोकने वाला नहीं है। इसी के चलते हैं ये आए दिन लापरवाही कर सरकारी कामकाज को पलीता लगाते हुए कार्य प्रभावित कर रहे हैं। अगर इनके द्वारा की जा रही लापरवाही पर कोई इनकी शिकायत करने की बात करें तो उन्हें वह एसटी-एससी के झूठे मामले में फंसने की धमकी देकर शिकायत तक कर देते हैं। इनके द्वारा वर्तमान समय में भी एक मीडिया कर्मी की झूठी शिकायत की गई है जो पूर्णता निराधार है। संजय उईके द्वारा लापरवाही करने के टाइम डेट गूगल मैप की करीब आठ माह की फोटो हमारे पास सुरक्षित रखी हुई है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

👉 सार्थक ऐप को लेकर क्या थी सरकार की मनसा

मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज करने और निगरानी रखने के लिए सार्थक ऐप का उपयोग किया जा रहा है, शासकीय कर्मचारी सेवा शर्तों के अनुसार ड्यूटी समय पर कार्यस्थल पर मौजूद हैं या नहीं इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा लागू की गई डिजिटल मॉनीटरिंग सार्थक एप से ले सके लेकिन कुछ कर्मचारी गलत जानकारी देकर इसका दुरुपयोग कर रहे हैं एवं हाजिरी की व्यवस्था सिर्फ दिखावा साबित हो रही है। ऐसी स्थिति में जिला कलेक्टर एवं जिला कार्यक्रम को इस गंभीर मामले को संज्ञान में लेकर कर्तव्य के प्रति लापरवाही करने वाले संजय उईके पर सस्पेंड या टर्मिनेट की कार्रवाई करना चाहिए।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

📌 इस संबंध में उनका पक्ष जानने के लिए सहायक ग्रेड 3 संजय उईके और जिला कार्यक्रम अधिकारी गौतम अधिकारी से उनके दूरभाष पर संपर्क कर चर्चा करने का प्रयास किया गया, लेकिन दोनों ने सभी मीडिया कर्मियों के नंबर देखकर सवाल जवाब से बचने के लिए कॉल रिसीव नहीं किया।

इनका कहना है :—

  • अगर महिला बाल विकास परियोजना के संजय उईके द्वारा हाजिरी लगाकर कार्यस्थल से नदारत रहते हैं तो जांच कर निश्चित ही कार्रवाई की जाएगी।

महिमा मिश्रा, तहसीलदार घोड़ाडोंगरी

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930