नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत महिलाओं स्व सहायता समूह ने पौधारोपण – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत महिलाओं स्व सहायता समूह ने पौधारोपण


WhatsApp Icon

22/05/2025 7:55 PM Total Views: 491651

सारनी और पाथाखेड़ा में दो चरणों में किया पौधारोपण, महिला समूहों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा


सारनी। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जलस्रोतों के संवर्धन को लेकर आगाम 30 जून तक अभियान चलाया जा रहा है। व्यापक अभियान के तहत पार्कों के सुदृढिकरण को लेकर नगर पालिका ने महिला स्व सहायता समूहों के साथ पौधारोपण किया।

नगर पालिका द्वारा अभियान के तहत लगातार जलस्रोतों की सफाई का कार्य किया जा रहा है। इसके तहत पार्कों व अन्य स्थानों पर पौधारोपण किया जा रहा है। प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी हितेश शाक्य ने बताया कि अभियान में महिला समूहों द्वारा सारनी व पाथाखेड़ा में दो चरणों में पौधारोपण किया।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

इसके तहत नोडल अधिकारी कमलेश पटेल ने बताया सारनी में शहीद स्मारक, कन्या शाला, जैन मंदिर के समीप, प्रधानमंत्री आवस और एसडीओपी कार्यालय के पास पौधारोपण किया गया। दूसरे चरण में बुधवार को पाथाखेड़ा में ट्रैचिंग ग्राउंड, ई-लाईब्रेरी के पास एवं सुभाष नगर पार्क में पौधे लगाए गए।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

इस अवसर पर इस अवसर पर उमंग महिला मंडल, बोधिसत्व समूह, धानी महिला मंडल, नव निर्माण समूह, सावित्री बाई फुले समूह, श्री गणेश स्व सहायता समूह, गायत्री स्व सहायता समूह, खेड़ापति स्व सहायता समूह, लक्ष्मी स्व सहायता समूह, शारदा स्व सहायता समूह, कादंबरी स्व सहायता समूह, एकता स्व सहायता समूह, संजीवनी स्व सहायता समूह, पंचवटी स्व सहायता समूह, जीविका स्व सहायता समूह, दिशा स्व सहायता समूह, साक्षी स्व सहायता समूह समेत अन्य समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं। महिलाओं ने श्रमदान में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031