नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
‘गांजे की खेती’ या ‘गाजर घास’? सोशल मीडिया पर भूचाल, BJP मंडल अध्यक्ष के खेत में पुलिस का ‘छापा’, फिर ‘पलट गई’ कहानी! – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

‘गांजे की खेती’ या ‘गाजर घास’? सोशल मीडिया पर भूचाल, BJP मंडल अध्यक्ष के खेत में पुलिस का ‘छापा’, फिर ‘पलट गई’ कहानी!


WhatsApp Icon

20/05/2025 6:10 PM Total Views: 463364

बैतूल/सारणी। बैतूल जिला चरस और अफीम की अवैध खेती के लिए पहले से ही बदनाम है, अब सारणी के क्षेत्र से एक और चौंकाने वाली खबर आ रही है! सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही खबरों के अनुसार, छुरी गांव में गांजे की अवैध खेती का मामला सामने आया है। क्या अब सारणी ‘नशे का गढ़’ बनता जा रहा है?

सोशल मीडिया पर मची खलबली:

यह मामला आधा हकीकत और आधा फसाना बनकर सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं और सीधे तौर पर पुलिस प्रशासन पर निशाना साध रहे हैं। क्या यह पुलिस पर सीधा हमला है?

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

“रात में गांजा, सुबह गाजर घास…”: “सुना है नशीली गाजर घास…”:

एक फेसबुक अकाउंट ‘राष्ट्रीय भूषण कांति’ ने पोस्ट किया, “रात में गांजा, माननीय के दखल के बाद सुबह गांजा गाजर घास हो गई….” वाह रे सत्ता “ क्या इस मामले में सत्ता का भी दबाव है? दूसरी फेसबुक अकाउंट ‘हेमंत धोटे’ ने पोस्ट किया, “सुना है नशीली गाजर घास पकड़े हैं सारणी ग्रामीण मंडल में”। क्या यह गाजर घास वाकई में नशीली थी?

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

BJP मंडल अध्यक्ष के खेत में ‘छापा’?

क्षेत्र में चर्चा है कि भाजपा मंडल अध्यक्ष बागडोना दीपक पटेल के छुरी स्थित खेत में सोमवार की रात रानीपुर पुलिस और सारणी पुलिस द्वारा छापा मारा गया, ग्राम छुरी सारणी थाना क्षेत्र अंतर्गत होने के चलते सारणी पुलिस ने जांच की कमान संभाली जहां पर 7-7 फीट के 125 गांजे के पौधे पकड़ाए हैं।

सूत्र बताते है कि रात भर तराजू लेकर जांच चली और सुबह जब जांच खत्म हुई तो गांजा गाजर घास में तब्दील हो गई। ग्रामीण क्षेत्र से कुछ सूत्रों का मानना है की, इस मामले में जिले के किसी प्रभावशाली सत्ताधारी नेता का हाथ है जिसके कहने पर गांजा गजर घास में तब्दील की गई। यह तो प्रशासन ही जाने। लेकिन गरमा गरम चर्चा और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन खबरों ने लोगों को यह यकीन दिला दिया है कि गांजे की खेती पकड़ाई तो है। और मामले को अफवाहों में बदलने का प्रयास किया जा रहा है। क्या पुलिस इस मामले की सच्चाई सामने लाएगी या यह मामला यूं ही दब जाएगा? क्या सारणी वाकई में ‘नशे के कारोबार’ का अड्डा बनता जा रहा है ?

इनका कहना है :—

  • मेरे खेत में गांजा पकड़ने वाली बात अफवाह है। किसी ने मेरे बारे में झूठी शिकायत की थी मेरे मंडल अध्यक्ष बनने पर कुछ लोग राजनीतिक षड्यंत्र कर रहे हैं। पुलिस द्वारा जांच की गई किंतु ऐसा कुछ नहीं पाया गया। 

दीपक पटेल (सिनोटिया), भाजपा मंडल अध्यक्ष, बागडोना 

  • सूचना मिली थी ग्राम छुरी में दीपक पटेल के खेत पर गांजे की खेती की जा रही है। लेकिन वहां जाकर जांच की गई तो ऐसा कुछ नहीं पाया गया। 

जयपाल इवनाति, थाना प्रभारी सारनी

 

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930