नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
श्मशान घाट में “भगवान शिव” की मूर्ति का अपमान करने वाला राकेश ‘जख्मी’ चाकू के साथ गिरफ्तार, ‘अपराधों का बादशाह’ निकला आरोपी! – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

श्मशान घाट में “भगवान शिव” की मूर्ति का अपमान करने वाला राकेश ‘जख्मी’ चाकू के साथ गिरफ्तार, ‘अपराधों का बादशाह’ निकला आरोपी!


WhatsApp Icon

19/05/2025 10:32 PM Total Views: 463359

सारणी। सारणी में श्मशान घाट में बदमाशी करने और भगवान भोलेनाथ की मूर्ति का अपमान करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी राकेश ‘जख्मी’ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है! राकेश पर पहले से ही 14 अपराध दर्ज हैं, क्या वह ‘अपराधों का बादशाह’ है?

नशे में श्मशान घाट में उत्पात:

फरियादी भोला यादव ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी लेफ्टी उर्फ सुनील, राकेश जख्मी और सुमित सिंदूर ने 29 मार्च को नशे में वार्ड 1 स्थित श्मशान घाट में उत्पात मचाया और भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा का अपमान किया। आरोपियों ने इस कुकृत्य का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला था।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

पुलिस ने दर्ज किया मामला:

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध धारा 196,299, 301, 302, 353(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

दो आरोपी पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार:

पुलिस ने इस मामले में आरोपी सुनील उर्फ लेफ्टी और सुमित सिंदूर को 30 मार्च को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर दिया था, लेकिन राकेश जख्मी फरार चल रहा था।

चाकू के साथ पकड़ा गया राकेश:

18 मई को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने राकेश जख्मी को मोक्षधाम सारणी से अवैध धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने राकेश के खिलाफ अप.क्र 306/25 धारा 25 आर्म्स एक्ट और अप.क्र 307/25 धारा 14 मध्य प्रदेश रा.सू.का का कायम कर विवेचना में लिया है।

अपराधों का लंबा इतिहास:

राकेश जख्मी एक आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पहले से ही 14 अपराध दर्ज हैं, जिनमें हत्या का प्रयास, मारपीट, लूट और आर्म्स एक्ट के मामले शामिल हैं।

शातिर आरोपी को पकड़ने में थाना प्रभारी निरी.जयपाल इनवाती, उनि आशीष कुमरे, प्रआर श्रीराम उईके, आरक्षक राकेश करपे, नितिन यादव कि सराहनीय भूमिका रही।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930