नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
गौवंश तस्करी का पर्दाफाश! पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार, कत्लखाने जा रहे गौवंश को बचाया! – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

गौवंश तस्करी का पर्दाफाश! पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार, कत्लखाने जा रहे गौवंश को बचाया!


WhatsApp Icon

19/05/2025 10:07 PM Total Views: 463382

बैतूल। बैतूल जिले में गौवंश तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है! पुलिस ने दो गौवंश तस्करों को गिरफ्तार कर कत्लखाने जा रहे गौवंश को बचाया है। क्या जिले में गौवंश तस्करों के हौसले पस्त होंगे?

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई:

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

पुलिस अधीक्षक बैतूल निश्चल एन. झारिया के निर्देशानुसार जिले में गोवंश तस्करी एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में बैतूल बाजार थाना पुलिस ने मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

बोलेरो पिकअप में ले जा रहे थे गौवंश:

पुलिस टीम ने सफेद रंग की बोलेरो पिकअप वाहन को घेराबंदी कर रोकते हुए उसमें अवैध रूप से ले जाए जा रहे दो नग गौवंश को बरामद किया। वाहन क्रमांक MP48G3585 था।

परतवाड़ा कत्लखाने जा रहे थे गौवंश:

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त वाहन बैतूल बाजार क्षेत्र से होकर परतवाड़ा कत्लखाने की ओर जा रहा था। पुलिस ने वाहन को बारहवीं रोड की ओर जाते हुए मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर रोका। जांच के दौरान वाहन के पिछले हिस्से में दो बैल भूखे-प्यासे एवं अमानवीय तरीके से बंधे हुए पाए गए।

दस्तावेज नहीं दिखा पाए आरोपी:

वाहन में सवार व्यक्तियों ने पूछताछ में अपना नाम संजय पिता नंदकिशोर बारसे (26 वर्ष) और पंकज पिता महेश बारसे (22 वर्ष) बताया, जो ग्राम शोभापुर, थाना रानीपुर के निवासी हैं। पुलिस द्वारा जब गौवंश से संबंधित दस्तावेज मांगे गए तो आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके और उन्होंने स्वीकार किया कि वे गौवंश को परतवाड़ा स्थित कत्लखाने ले जा रहे थे।

पुलिस ने दर्ज किया मामला:

मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के विरुद्ध म.प्र. गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम की धाराएं 4, 6, 9, 11 तथा पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11(1)(घ) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

ढाई लाख का माल जब्त:

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अनुमानित 50 हजार रुपये मूल्य के दो बैल एवं लगभग 2,50,000 रुपये मूल्य की बोलेरो पिकअप वाहन जप्त कर ली है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930