नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
42 वर्षीय सीमेंट व्यवसायी ने घर में फांसी लगाकर की खुदकुशी, कारण अज्ञात! – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

42 वर्षीय सीमेंट व्यवसायी ने घर में फांसी लगाकर की खुदकुशी, कारण अज्ञात!


WhatsApp Icon

12/05/2025 9:33 PM Total Views: 491641

बैतूल। बैतूल शहर में सोमवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। 42 वर्षीय सीमेंट व्यवसायी दीपक बत्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस घटना से पूरे शहर में सदमे की लहर दौड़ गई है।

रसोइए ने दी पुलिस को सूचना:

टी आई अरविंद कुमरे ने बताया कि रसोइए की सूचना पर पुलिस ने घर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक खुदकुशी का कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

घर में अकेला था दीपक:

घटना के समय दीपक घर में अकेला था। उनकी पत्नी और बच्चे रिश्तेदार की शादी में शामिल होने बीना गए हुए थे। यह घटना भाजपा कार्यालय विजय भवन के सामने स्थित घर में हुई।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

दोपहर 10 बजे सामने आई घटना:

जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 10 बजे दीपक का रसोइया जब घर पहुंचा, तो उसने देखा कि घर खुला था और दीपक फांसी पर लटका हुआ था। उसने तुरंत पड़ोसियों और परिजनों को सूचित किया।

मूल रूप से सारणी के रहने वाले थे दीपक:

दीपक मूल रूप से सारणी के रहने वाले थे और करीब 20 साल पहले बैतूल आ गए थे। वे चार भाइयों में सबसे छोटे थे। एक भाई बैतूल में रहता है, जबकि दो भाई बगडोना और सारणी में व्यवसाय करते हैं। दीपक के दो बच्चे हैं। उनकी भाजपा कार्यालय विजय भवन में ही लोहे और सीमेंट की दुकान थी।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031