नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
रेत माफिया का ‘खुल्लम खुल्ला खेल’! खैरवानी, छत्तरपुर में नदियों को छलनी कर रहे ‘चोर’, प्रशासन ‘मिला’, सरकार को ‘चूना’! – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

रेत माफिया का ‘खुल्लम खुल्ला खेल’! खैरवानी, छत्तरपुर में नदियों को छलनी कर रहे ‘चोर’, प्रशासन ‘मिला’, सरकार को ‘चूना’!


WhatsApp Icon

06/05/2025 11:55 AM Total Views: 463398

सारनी। बैतूल जिले में रेत माफिया का आतंक जारी है! खैरवानी, छत्तरपुर रेत खदान में नदियों एवं नालों से अभी भी रेत का अवैध उत्खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा। खनिज विभाग, वन विभाग और प्रशासन की कथित सांठगांठ के चलते कई बार शिकायत होने के बावजूद भी सारणी क्षेत्र में कोई फर्क नहीं पड़ा है। क्या यह प्रशासन का खुलेआम समर्थन नहीं है?

परम डिस्ट्रीब्यूटर की ‘चोरी’!

क्षेत्र की खदानों पर परम डिस्ट्रीब्यूटर रेत कंपनी के गुरजीत शण्टी बेदी, जीएम प्रमोद सिंह, प्रदीप साहू और सीपी मिश्रा के इशारे पर किसी और खदान की रॉयल्टी पर लोनिया, खैरवानी नदी से निकलने वाली रेत देते हुए, माफिया नदी को छलनी करने का काम कर रहे हैं। क्या इन रेत माफीयाओ पर कार्रवाई होगी?

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

खनिज विभाग की ‘मिलीभगत’, जादुई मैनेजमेंट’ से हो रहा ‘अवैध’ खनन:

खनिज विभाग ने सारणी के खेरवानी में खसरा नंबर 179 पर खदान के नाम 1.115 हैक्टर भूमि पर सीमांकन कर दायरा प्रबंध किया है, लेकिन कंपनी के जादूगर ‘मिश्रा के जादुई मैनेजमेंट’ के चलते इधर-उधर की नदियों, नलों से क्षेत्र में अवैध रेत खनन बेखौफ होकर किया जा रहा है। ये ‘जादुई मैनेजमेंट’ क्या है और कौन है इसके पीछे?

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

ओपन चैलेंज देकर कर रहे ‘चोरी’!

ओपन चैलेंज करते हुए परम डिस्ट्रीब्यूटर के चारो शातिर चोर ट्रैक्टर-ट्रालियों को नदी के रेत चोरों द्वारा बीच में ले जाकर परिवहन करा रहे हैं। अवैध ओवरलोड रेत के परिवहन से ग्रामीण सड़कें खराब हो रही हैं, लेकिन वन विभाग, खनिज विभाग को इन सब चीजों से कोई फर्क नहीं पड़ता और ना ही पर्यावरण को होने वाला नुकसान इनके लिए कोई मायने रखते है। क्या इन विभागों को जनता की कोई फिक्र नहीं है?

‘सेटिंग’ का दम! ‘ठेकेदार’ तक पहुंच रही ‘चोरी’ की रेत।

रेत माफिया मनमाने तरीके से खदान छोड़ नदी से अवैध परिवहन कर रहे हैं। उन्हें शासकीय गाइडलाइन से भी कोई मतलब नहीं। वन विभाग, खनिज विभाग, पुलिस विभाग में अच्छी सेटिंग होने के चलते जिम्मेदारों ने भी इस ओर ध्यान देना उचित नहीं समझा। हालांकि रेत निर्धारित कर परम डिस्ट्रीब्यूटर की चारो हस्ती विभाग से फुल सेटिंग का दम भरता है। शायद इसी के चलते शिकायतों के बावजूद धड़ल्ले से नगर पालिका के ठेकेदार को निर्माण कार्य के लिए कई स्थानों पर ट्रैक्टर के माध्यम से रेत पहुंचाई जा रही है।

रात में रेत का ‘खेल’!

खैरवानी रेत खदान से रात के 3 बजे से 6 बजे सुबह तक दमुआ बेरियल से होते हुए कई स्थानों पर रेत का भंडारण किया जा रहा है, जो खनिज विभाग की कार्यप्रणाली को कटघरे में लाकर खड़ा करता है एवं शासन को राजस्व का लाखों का नुकसान हो रहा है। क्या यह सरकार को खुलेआम चुनौती नहीं है?

प्रशासन पर संरक्षण का आरोप!, ‘सरपट’ दौड़ रहे ‘चोर’!

इन दिनों लगातार कंपनी के चोरों द्वारा वन्य सीमा में प्रतिबंध के बावजूद खनन किया जा रहा है और माफियाओं पर अंकुश नहीं लगने की वजह प्रशासनिक अमले पर संरक्षण का आरोप लग रहा है। जानकार बताते हैं कि परम डिस्ट्रीब्यूटर रेत कंपनी के गुरजीत शण्टी बेदी, जीएम प्रमोद सिंह, प्रदीप साहू और सीपी मिश्रा के तार ऊपर तक जुड़े हुए हैं। इसी वजह से माफियाओं के वाहन सड़कों पर बिना किसी डर के सरपट दौड़ते हुए नजर आते है, जिसके कारण वन विभाग, खनिज, पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों पर लगातार संरक्षण का आरोप लग रहा है।

क्या जिला प्रशासन इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई करेगा? या फिर किसी भोले भाले ट्रैक्टर संचालको पर कार्यवाही कर बलि का बकरा बनाया जाएगा !

इनका कहना है :—

  • शिकायतों के आधार पर हम जांच करते हैं और कार्रवाई करते हैं। आपने हमें जानकारी दी है दोबारा जाकर जांच करेंगे और अवैध खनन पर कार्रवाई करेंगे।

मनीष पालेवार
जिला खनिज अधिकारी बैतूल

  • अवैध खनन का वीडियो गया तेल लेने, आप हमें जानकारी दीजिए आपकी गाड़ी में साथ ले चलिए आदिल के शिकायत पर हमारे द्वारा सीमांकन किया जा चुका है। इसके बावजूद भी अगर कहीं आरसी खनन किया जा रहा होगा तो कार्रवाई करेंगे।

भगवत नागवंशी,
खनिज अधिकारी घोड़ाडोंगरी

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930