नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
सरकार के नियम हवा में, CDPO बूढ़ेकर का ‘राज’ कायम!” 10 साल से एक ही जिले में, कौन दे रहा है ‘अभयदान’? – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

सरकार के नियम हवा में, CDPO बूढ़ेकर का ‘राज’ कायम!” 10 साल से एक ही जिले में, कौन दे रहा है ‘अभयदान’?


WhatsApp Icon

03/05/2025 7:22 AM Total Views: 463413

बैतूल। जिले में महिला बाल विकास विभाग में भ्रष्टाचार का बोलबाला है! प्रदेश सरकार के सारे नियम और कानून यहां आकर दम तोड़ देते हैं! CDPO चयेन्द्र बुड़ेकर पिछले 10 सालों से एक ही जिले में जमे हुए हैं और नियमों को ठेंगा दिखा रहे हैं! कौन है जो इस ‘दागी’ अफसर को बचा रहा है?

10 साल से ‘अंगद का पांव’!

सरकारी नियमानुसार तीन और दस वर्ष से एक ही स्थान पर जमे कर्मचारी और अधिकारियों का स्थानांतरण पूरे प्रदेश में होते हैं और हुए हैं। लेकिन जिले अब महिला बाल विकास में पदस्थ भ्रष्टाचार के बॉस चिचोली परियोजना अधिकारी चयेन्द्र बुड़ेकर का स्थानांतरण 10 वर्ष बीत जाने के बाद भी नहीं हो पाया है। क्या यह नियमों का मजाक नहीं है?

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

घोटालों के ‘जनक’, फिर भी ‘सुरक्षित’!

विगत दस वर्षो से अंगद की पाव की तरह जिले में जमे होकर फर्जी भर्ती नोटिस घोटाले सहित कई घोटालों को जन्म दे रहे हैं। आमला CDPO रहते हुए फर्जी नियुक्ति मामले में जांच होने पर स्पष्ट दोषी पाए जाने के बावजूद एवं तत्कालीन जिला कलेक्टर शशांक मिश्र द्वारा आयुक्त को पत्र लिखकर उनके स्थानांतरण का कहा गया था, उसके बाद भी उनके आदेश की अवहेलना करते हुए, मामले में मामूली खानापूर्ति करते हुए चंद दिनों के लिए चयेन्द्र बुड़ेकर को सस्पेंड कर वापस बहाल करते हुए आमला से चिचोली जिले में ही पदस्थ कर रखा गया।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

किसका है ‘आशीर्वाद’?

चयेन्द्र बुड़ेकर को जिम्मेदार अधिकारी ने आशीर्वाद देते हुए फर्जी नियुक्ति भ्रष्टाचार सहित कई विवादों से गिरे होने के बावजूद मालदार पार्टी से हर माह अपना हिस्सा लेते हुए उसे जिले में रखा हुआ है। जिससे प्रदेश सरकार एवं कलेक्टर के आदेशों की खुलेआम अवहेलना करते हुए दस वर्ष से अधिक तक जिले में डटे हुए हैं।

नियमों को ठेंगा!

हालांकि, सामान्य तौर पर, मध्य प्रदेश में महिला बाल विकास विभाग में स्थानांतरण नीति के अनुसार, परियोजना अधिकारी को 2 से 3 साल के बाद स्थानांतरित किया जाना चाहिए होता है।

अब होगा ‘खुलासा’?

जल्द ही इस मामले में एक समाजसेवी द्वारा महिला बाल विकास संचनालय, आयुक्त, कमिश्नर को शिकायत कर भ्रष्टाचार में लिप्त चिचोली परियोजना अधिकारी चयेन्द्र बुड़ेकर का जिले से स्थानांतरण करने की मांग लिखित रूप से की जाएगी। क्या इस शिकायत के बाद CDPO बुड़ेकर का ‘राज’ खत्म हो जाएगा? या फिर वे यूं ही नियमों को ठेंगा दिखाते रहेंगे ?

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930