नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
BJP विधायक के ‘करीबी’ पर सट्टा का ‘धब्बा’! IPL खिलाते गिरफ्तार, पार्टी में मची खलबली, विधायक की कार्यशैली पर उठे सवाल! – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

BJP विधायक के ‘करीबी’ पर सट्टा का ‘धब्बा’! IPL खिलाते गिरफ्तार, पार्टी में मची खलबली, विधायक की कार्यशैली पर उठे सवाल!


WhatsApp Icon

02/05/2025 10:36 PM Total Views: 463427

बैतूल/सारनी। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक युवा नेता पर IPL सट्टा खिलाने का आरोप लगने से पार्टी में हड़कंप मच गया है! यह घटना ऐसे समय में हुई है जब पार्टी अनुशासन और नैतिकता की बात कर रही है। इस घटना से पार्टी की छवि को गहरा धक्का लगा है।

विधायक के ‘करीबी’ पर सट्टा का ‘दाग’:

भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष और विधायक योगेश पंडाग्रे के करीबी माने जाने वाले खैरवानी निवासी राजा राठौर पर बैतूल कोतवाली पुलिस ने IPL खबाड़ (सट्टा) का मामला दर्ज किया है। क्या विधायक अब इस नेता से किनारा करेंगे?

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

खुलासे से मची खलबली:

कोतवाली पुलिस ने IPL खिलाते हुए कपिल नामक युवक को पकड़ा था, जिसके पास से सारणी, पाथाखेड़ा, खैरवानी के कुल 6 लोगों द्वारा भी IPL सट्टा खिलाने के प्रमाण मिले हैं। इनमें से ज्यादातर BJP कार्यकर्ता ही निकले हैं। इस खुलासे से पार्टी में खलबली मच गई है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

अनुशासन की धज्जियां!

अनुशासन का दम भरने वाली भारतीय जनता पार्टी की जिले भर में अच्छी खासी बदनामी हो रही है। कुछ कार्यकर्ता तो यह तक बोलने से नहीं चूक रहे कि विधायक का मुंह लगा छूटभैया नेता राजा राठौर विधायक के नाम पर बड़ी-बड़ी बातें करके लोगों को डरा कर अवैध वसूली तक करता है।

‘हवा’ से ‘जमीन’ पर!

कहा जा रहा है कि राजा राठौर किसी भी प्रकार का काम हो, एक नंबर दो नंबर सभी कार्य करने की दम भरता हुआ विधायक के नाम पर आसमान में उड़ रहा था, लेकिन बैतूल पुलिस ने एक झटके में मुंह के बल आसमान से जमीन पर गिरा दिया।

विधायक पर सवालिया निशान!

जिससे अब आम जनता विधायक की कार्यप्रणाली पर भी प्रश्न चिन्ह लगा रही है कि जितने भी दो नंबर के काम करने वाले हैं, वह सब विधायक के करीबी ही क्यों निकल रहे है? क्या अवैध कार्य करने वाले युवकों को विधायक का फूल संरक्षण प्राप्त होता है? ऐसी चर्चा भी दो दिन से जिले में चल रही है।

कथनी और करनी में अंतर!

इस घटना से आम जनता में भाजपा की कथनी और करनी में स्पष्ट अंतर दिखाई देने लगा है। क्या पार्टी अब कोई ठोस कदम उठाएगी?

सोशल मीडिया पर फोटो वायरल!

खैर मामला जो भी हो, लेकिन IPL के आरोपियों के साथ क्षेत्रीय विधायक योगेश पंडाग्रे की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जो कई सवालों को जन्म देते हुए विधायक की कार्य प्रणाली भी कटघरे में आ रही है। क्या विधायक इस पर कोई सफाई देंगे?

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930