नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
‘दोषी’ CDPO और ‘वसूली’ BC गायब! खबर छपते ही महिला बाल विकास विभाग से नौ दो ग्यारह, अंदर की कहानी जान हो जाएंगे हैरान! – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

‘दोषी’ CDPO और ‘वसूली’ BC गायब! खबर छपते ही महिला बाल विकास विभाग से नौ दो ग्यारह, अंदर की कहानी जान हो जाएंगे हैरान!


WhatsApp Icon

02/05/2025 9:34 AM Total Views: 463411

बैतूल। बैतूल जिले में महिला बाल विकास विभाग में भ्रष्टाचार की पोल खुलने के बाद हड़कंप मच गया है! चिचोली परियोजना अधिकारी चयेन्द्र बुड़ेकर और ब्लॉक कोऑर्डिनेटर विवेक भारद्वाज के काले कारनामों की खबर मीडिया में आने के बाद दोनों ‘गायब’ हो गए हैं!

खबर छपते ही छुट्टी पर!

जिन CDPO और BC के कारनामों से विभाग शर्मसार था, वो खबर छपते ही छुट्टी पर चले गए! 27 और 29 अप्रैल को जब उनके काले कारनामों की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की गई, तो पहले ब्लॉक कोऑर्डिनेटर विवेक भारद्वाज ने 29, 1 और 2 मई तक की छुट्टी ली। फिर इसके बाद परियोजना अधिकारी चयेन्द्र बुड़ेकर ने भी 1 और 2 मई की छुट्टी लेकर परियोजना से नौ दो ग्यारह हो गए।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

क्यों ली अचानक छुट्टी?

अब उनके द्वारा अचानक छुट्टी लेने को लेकर कई मायने निकाले जा रहे हैं। क्या यह दबाव में ली गई छुट्टी थी या फिर दोनों अपने कारनामों को छुपाने के लिए भाग गए?

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

“जैक जुगाड़” करने निकले?

विभाग से जुड़े एक बुद्धिजीवी का कहना है कि आमला में पदस्थ के दौरान परियोजना अधिकारी बुड़ेकर पर फर्जी नियुक्ति के आरोप लगे थे, जिसमें जांच में वह दोषी पाए गए थे। इनके द्वारा लंबे समय से जिले में पदस्थ रहते हुए कई घोटाले लगाकर विभाग को चूना लगाने का कार्य किया गया है। जब भी इनकी शिकायत होती है या पेपर में इनके बारे में कुछ प्रकाशित होता है तो यह छुट्टी लेकर जैक जुगाड़ करने निकल पड़ते हैं।

दलालों से याराना!

आरोप है कि CDPO बूढ़ेकर ने ईमानदारी का चोला ओढ़ कर विभाग को दीमक की तरह खाते हुए हराम का खा – खा कर इनकी जड़े लेन-देन कर मामला रफा-दफा करने वाले दलालों से गले गले तक मित्रता कर ली है। इसलिए इनके खिलाफ शिकायत होने पर या पेपर में प्रकाशन होने के बाद यह ज्यादा टेंशन ना लेते हुए अपने जुगाड़ भाइयों को याद करते उनकी जेब गर्म करके मामला रफा दफा करने में लग जाते हैं।

मलाई खाने का चस्का!

इसलिए CDPO बूढ़ेकर को बैतूल जिले में मलाई खाने में बड़ा मजा आ रहा है, जो फर्जी नियुक्ति मामले में दोषी होने पर भी कलेक्टर के आदेश को दरकिनार कर आज भी बैतूल जिले में जमे हुए हैं। यहां वह विभाग की आंखों में धूल झोंककर, चूना लगाकर कथडी़ ओढ़ कर घी खाने का काम कर रहे हैं।

करोड़ों का घोटाला?

लंबे समय से बैतूल में पदस्थ उनके कार्यकाल की जांच हो जाए तो निश्चित ही लाखों नहीं करोड़ों का घोटाला उजागर होगा, जो इनके द्वारा किया गया है।

यह तो बस एक झलक है, अगर पूरी जांच हो तो न जाने कितने और कारनामे सामने आ सकते हैं। क्या प्रशासन इस मामले में गंभीरता दिखाएगा और भ्रष्ट अफसरों को सजा दिलाएगा?

इनका कहना हैं :—

  • चिचोली परियोजना में सीडीपीओ और ब्लॉक कोऑर्डिनेटर दोनों छुट्टी लेकर बाहर गए हुए हैं सोमवार आएंगे।

गौतम अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास बैतूल

 

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930