नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
चिचोली में ‘नोटिस घोटाला’! महिला बाल विकास विभाग बना ‘वसूली अड्डा’, अधिकारी-कर्मचारी मिलकर कर रहे उगाही! – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

चिचोली में ‘नोटिस घोटाला’! महिला बाल विकास विभाग बना ‘वसूली अड्डा’, अधिकारी-कर्मचारी मिलकर कर रहे उगाही!


WhatsApp Icon

28/04/2025 10:47 PM Total Views: 493337

कलेक्टर साहब जागे! चिचोली CDPO–BC के ’नोटिस उद्योग’ का पर्दाफाश, कब होगी ’भ्रष्ट’ अफसरों पर कार्यवाही?


बैतूल/चिचोली। चिचोली में महिला बाल विकास परियोजना विभाग इन दिनों भ्रष्टाचार के दलदल में डूबा हुआ है! पैसे कमाने की चाह में नोटिस वितरण कर वसूली का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे विभाग को हिलाकर रख दिया है।

नोटिस बांटो, पैसा कमाओ!

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, महिला बाल विकास चिचोली परियोजना में नोटिस बांटने का एक ‘कुटीर उद्योग’ चल रहा है। पैसे कमाने की भूख ने परियोजना में कार्यरत निचले स्तर के कर्मचारी जैसे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सुपरवाइजर को जानबूझकर टारगेट कर मामूली गलती होने पर सीडीपीओ और ब्लॉक कॉर्डिनेटर द्वारा बैतूल कार्यालय से नोटिस दिलवाकर पहले डराया जाता है, फिर जांच के नाम पर वसूली की जाती है। क्या यह सरासर भ्रष्टाचार नहीं है?

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

विवेक भारद्वाज है ‘वसूली मास्टर’?

सूत्रों ने बताया कार्यकर्ता और सुपरवाइजर से यह अवैध वसूली परियोजना में पदस्थ प्राइवेट कर्मचारी ब्लॉक कोऑर्डिनेटर विवेक भारद्वाज करता है। क्या यह ‘आउटसोर्स’ कर्मचारी विभाग में वसूली एजेंट बन गया है?

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

70 को नोटिस, कार्रवाई सिर्फ दिखावा?

सूत्रों का दावा है कि परियोजना चिचोली में फरवरी और मार्च माह में सीडीपीओ और विवेक द्वारा पैसे कमाने के लालच में लगभग 70 सुपरवाइजर और कार्यकर्ताओं को नोटिस थमाए गए, लेकिन 70 में से महज एक दो पर ही दिखावे की कार्रवाई की गई। अब सवाल यह उठता है कि जिन्हें नोटिस दिया गया, उन सभी पर कार्यवाही क्यों नहीं हुई? क्या यह सिर्फ वसूली का तरीका था?

चेहरा और औकात देखकर फिक्स होती थी ‘बोली’?

इस मामले की तहकीकात की गई तो पता चला कि नोटिस देने से लेकर समझौते तक के लिए सीडीपीओ के इशारे पर विवेक ने चेहरा और औकात देखकर बोली फिक्स की, जिसमें किसी से पांच हजार से लेकर अलग-अलग राशि निर्धारित कर नोटिस कर्ताओं से जवाब के रूप में राशि वसूली गई है। क्या यह विभाग गरीब कर्मचारियों को लूटने का अड्डा बन गया है?

बिना सैलरी, लग्जरी लाइफ!

अब बात की जाए विवेक की, तो इस प्राइवेट कर्मचारी की लगभग दो माह से सैलरी नहीं हुई है, उसके बाद भी यह मामूली कर्मचारी लग्जरी जीवन जी रहा है। जिसके पीछे का राज सीडीपीओ के साथ मिलकर अवैध वसूली करना बताया जा रहा है। इतना ही नहीं, यह रोजाना ढाबे पर बैठने से लेकर अय्याशी के आदी हैं, इस हिसाब से इनका रोजाना खर्चा एक हजार रुपये प्रतिदिन बताया जा रहा है। क्या यह बिना सैलरी के इतनी शान से जी सकता है?

गरीबों को 20-20 हजार ब्याज पर देता है उधार!

सबसे आश्चर्य की बात है कि एक मामूली प्राइवेट कर्मचारी जिसकी सैलरी दो माह से नहीं हुई, वह लोगों को 20-20 हजार रुपये ब्याज के तौर पर उधार कैसे दे रहा है, जिसे देख निश्चित ही प्रश्न चिन्ह उठता है कि इनके द्वारा अपनी अय्याशी पूरी करने लंबे समय से महिला बाल विकास को चरागाह बनाकर अवैध वसूली का अड्डा बना रखा है।

कलेक्टर करें निष्पक्ष जांच!

जिला कलेक्टर एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी को इस मामले में संज्ञान लेकर दो माह में 70 नोटिस वितरण की निष्पक्ष जांच करनी चाहिए, ताकि मामले में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाए।

नोट:- मिल रही जानकारी के अनुसार जल्द ही प्रताड़ित विभाग की महिला, युवती द्वारा विवेक एवं उनके सहयोगी अधिकारी के खिलाफ एसपी कार्यालय पहुंचकर छेड़छाड़ सहित मानसिक शारीरिक प्रताड़ना की लिखित शिकायत होने वाली है।

नोटिस वितरण कर अवैध वसूली करने के मामले में ब्लॉक कोऑर्डिनेटर विवेक भारद्वाज से उनके दूरभाष पर संपर्क किया गया, लेकिन उसने मीडिया कर्मी के सवाल जवाब से बचने के लिए जानबूझकर कॉल रिसीव नहीं किया। जिससे उनका पक्ष नहीं जान पाए।

इनका कहना है :—

  • फरवरी और मार्च माह में कितनी कार्यकर्ताओं और सुपरवाइजर को नोटिस दिए गये ये मैं आपको चेक करके ही बता पाऊंगा अभी मुझे याद नहीं, आपको कल इसकी जानकारी दे दूँगा।

चयेन्द्र बूढ़ेकर, महिला बाल विकास चिचोली परियोजना अधिकारी

 

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031