नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
सट्टा किंग की शामत! पुलिस का धावा, तीन बुकी गिरफ्तार, IPL सट्टे का भंडाफोड़! – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

सट्टा किंग की शामत! पुलिस का धावा, तीन बुकी गिरफ्तार, IPL सट्टे का भंडाफोड़!


WhatsApp Icon

27/04/2025 6:34 PM Total Views: 391697

बैतूल/सारणी। IPL सट्टेबाजों की शामत आ गई है! पुलिस अधीक्षक निश्चल एन झारिया के निर्देशानुसार थाना सारणी पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में सट्टा खिलाने वालों को धर दबोचा। इस कार्रवाई से सट्टा माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

बाकुड़ में हनुमान मंदिर के पास सट्टा अड्डा:

26 अप्रैल 2025 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम बाकुड़ में हनुमान मंदिर के पास दबिश दी, जहां आरोपी संतोष इवने को IPL मैच में चौके-छक्कों पर दांव लगाकर सट्टा खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन, हिसाब-किताब की पर्ची, एक पेन और 2 हजार रुपए नगद जब्त किए।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

मोरडोंगरी रोड पर भी सट्टा पकड़ाया:

इसी दिन एक अन्य सूचना पर मोरडोंगरी रोड पर दबिश देकर आरोपी रामभरोसे भोरसे को भी सट्टा खेलते हुए गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन, हिसाब-किताब की डायरी, एक पेन और 9 सौ रुपए नगद जब्त किए।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

आजाद नगर में भी कार्रवाई:

25 अप्रैल 2025 को मिली सूचना के आधार पर आजाद नगर पाथाखेड़ा क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी सुजल बाबरिया को IPL मैच में सट्टा लगाते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन, हिसाब-किताब की डायरी, एक पेन और 2 हजार रुपए नगद बरामद किए। तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 4(क) सट्टा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

सट्टा माफियाओं पर शिकंजा कसेगा:

थाना प्रभारी सारणी जयपाल इवनाती का कहना है कि सारणी पुलिस की यह लगातार और त्वरित कार्यवाही सट्टा गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। सारणी पुलिस का यह अभियान भविष्य में भी इसी तरह जारी रहेगा, ताकि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों को जड़ से समाप्त किया जा सके।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930