नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
पहलगाम आतंकी हमले पर सारणी में पत्रकारों का आक्रोश! पाकिस्तान को ‘नपुंसक’ बताया, राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन! – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

पहलगाम आतंकी हमले पर सारणी में पत्रकारों का आक्रोश! पाकिस्तान को ‘नपुंसक’ बताया, राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन!


WhatsApp Icon

24/04/2025 8:54 PM Total Views: 493338

बैतूल/सारणी। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले पर सारणी के पत्रकारों का गुस्सा फूट पड़ा है! असेंबली ऑफ़ एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट के सदस्यों ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा और पाकिस्तान को ‘नपुंसक’ और ‘कायर’ देश बताया।

राष्ट्रपति और गृहमंत्री से की कड़ी कार्रवाई की मांग:

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के सारणी में असेंबली ऑफ़ एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट के समस्त पत्रकारों द्वारा जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए देश के महामहिम राष्ट्रपति और गृहमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

ज्ञापन के माध्यम से पत्रकारों ने मांग की है कि कायरता पूर्वक निर्दोष मासूम लोगों की हत्या करने वाले और उनका समर्थन करने वाले देश पाकिस्तान को कड़ा जवाब दिया जाए।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

“पाकिस्तान नपुंसक और कायर देश”:

पत्रकारों ने निर्दोष नागरिकों और पर्यटकों पर किए गए हमले को बेहद निंदनीय बताते हुए कहा कि इससे यह साबित होता है कि पाकिस्तान एक नपुंसक और कायर देश है। जो सामने नहीं पीठ पीछे वार करता है। चंमडी़ बेचकर गुर्जर, बसर करने वाले पकिस्तान जैसे कंगाल देश के पास जरा भी ईमान, धर्म बचा हो तो सीना ठोककर वार करें। वरना नवाबी शौक रखने वाले को गर्म सरिया पर बैठालना हिंदुस्तान को भी आता है।

सेना को मिले खुली छूट:

उन्होंने देश के गृहमंत्री से मांग की है कि हमारी सेना को छूट दी जाए कि वह पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों का सफाया करें, जिससे इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो।

आतंकवाद मानवता के लिए कलंक:

असेंबली ऑफ़ एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट ने आतंकी घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि आतंकवाद की कोई जात नहीं होती, यह इंसान और इंसानियत के लिए कलंक है। पत्रकारों ने एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठाई और सरकार से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031