नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
परियोजना प्रभारी के कार्यकाल के सभी बिलों की जांच की मांग। उच्च अधिकारियों पर संरक्षण का आरोप, जांच को दबाने का प्रयास? – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

परियोजना प्रभारी के कार्यकाल के सभी बिलों की जांच की मांग। उच्च अधिकारियों पर संरक्षण का आरोप, जांच को दबाने का प्रयास?


WhatsApp Icon

16/04/2025 9:21 PM Total Views: 492518

संगीता धुर्वे के बिलों पर संदेह, करोड़ों के घोटाले की आशंका, सारनी प्रोजेक्ट की होगी जांच?


बैतूल/सारनी। आपने वह कहावत तो सुनी होगी “100 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली” कहावत इनदिनों महिला बाल विकास परियोजना प्रभारी अधिकारी संगीता धुर्वे पर चरितार्थ होती नजर आ रही है। इनके द्वारा लगातार पद पर रहते हुए अनियमितता कर परियोजना के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पोषण भी,पढ़ाई भी के तहत प्रशिक्षण 24 से 26 मार्च तीन दिवसीय प्रशिक्षण में टीएलएम सामग्री गबन कर मध्य प्रदेश शासन द्वारा प्रशिक्षण शिविर को पलीता लगाने का कार्य किया है।

कार्यकर्ताओं को वितरण होने वाली टीएलएम सामग्री सिर्फ मुंह दिखाई की रस्म बनकर रह गई थी। वही दूसरा मामला है सरकारी खजाने से पैसा उड़ाने की चाह में इनके द्वारा लाड़ली लक्ष्मी योजना में 1 वर्ष बात कार्यालय से निशुल्क मिलने वाले प्रमाण पत्र कार्यालय से न देकर उन्हें कंप्यूटर प्रिंटर खराब है कहकर नेट कैफे से निकालने की सलाह देकर ऑफिस से हमेशा चलता कर दिया जाता है। जिसके चलते गरीब हितग्राही नेट कैफे से 50 रुपये में प्रमाण पत्र निकलवा कर वापस कार्यालय आकर हस्ताक्षर करवाते हैं। और पैसों की भूख मिटाने हर माह प्रति कागज के हिसाब से जिला कार्यालय से जिला कार्यक्रम गौतम अधिकारी से हिस्सेदारी कर प्रतिमाह बिल घोटाला किया जाता है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

जिला कलेक्टर को मामले में संज्ञान लेकर जब से संगीता धुर्वे सारनी परियोजना प्रभारी पद पर पदस्थ है तब से अब तक के संपूर्ण बिलों की जांच करना चाहिए एवं जितने हितग्राहियों को प्रमाण पत्र बैठे हैं, उनसे दूरभाष पर चर्चा कर पूछना चाहिए कि यह प्रमाण पत्र उन्हें निशुल्क मिले हैं या उन्होंने पैसे से निकलवाए हैं। तो तत्काल सारा मामला दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

  • जिला कार्यक्रम गौतम अधिकारी का फूल संरक्षण प्राप्त जांच प्रभावित कर सकता है

जब सैंया भए कोतवाल तो डर काहे का कहावत की तर्ज पर निश्चित है सारनी परियोजना प्रभारी अधिकारी, बताया जा रहा है कि पेपर में खबर प्रशासन के बाद आनन फानन में जिला कार्यक्रम अधिकारी ने पत्रकार को गुमराह करने कहा हमने जांच बैठा दी है।

जल्दी ही उन्हें प्रभार से हटा दिया जाएगा। लेकिन परियोजना प्रभारी जांच के नाम पर ऐसे बेफिक्र निश्चित बैठी है कि कुछ हुआ ही नही ओर ना होगा, क्योंकि सूत्र बता रहे हैं इस सारे खेल में डीपीओ का फूल संरक्षण उन्हें प्राप्त है, अगर डीपीओ कार्रवाई करते भी है तो वह खुद की कलम में उलझ जाएंगे यह संगीता को भली भाती पता है। इसलिए वह यह आराम का मामला है कहकर निश्चित होकर आज भी वही अनियमितता से भरे मनगढ़ंत बिल लगाकर घोटाला जैसे कारनामों को अंजाम दे रही है।

बताया जा रहा है कि उनके सर पर स्वयं जांच अधिकारी गौतम अधिकारी का आशीर्वाद अभय वरदान के रूप में आज भी फल फूल रहा है। इस मामले में मीडिया कर्मी द्वारा महिला एवं बाल विकास पीएस एवं कमिश्नर को शिकायत कर संगीता धुर्वे परियोजना प्रभारी अधिकारी के कार्यकाल में जितने भी बिलों का भुगतान हुआ है सबकी जांच की मांग की गई है। हालांकि इस मामले में जिला कलेक्टर द्वारा भी कार्रवाई की जाने की चर्चा हो रही है। अब देखना है कि जिला कलेक्टर इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं।

उक्त विषयों के संबंध जानकारी हेतु बैतूल जिला कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी से से दूरभाष पर संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ।

इनका कहना है :- 📱

  • कलेक्टर साहब के पास ई फाइल भेज दी गई है। उन्हें हटाना जरूरी है नहीं तो जांच प्रभावित होगी, जल्दी ही संगीता धुर्वे को सारणी प्रभार से हटा दिया जाएगा। जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई भी की जाएगी।

गौतम अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास बैतूल

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031