नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
बैतूल के गोधना में प्राचीन गोंड किले और मां चंडी देवी दरबार के संरक्षण की मांग, राष्ट्रीय आयोग ने लिया संज्ञान! – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

बैतूल के गोधना में प्राचीन गोंड किले और मां चंडी देवी दरबार के संरक्षण की मांग, राष्ट्रीय आयोग ने लिया संज्ञान!


WhatsApp Icon

14/04/2025 3:12 PM Total Views: 463675

बैतूल (मध्य प्रदेश)। बैतूल जिले के चिचोली तहसील अंतर्गत गोधना गांव में स्थित ऐतिहासिक गोंड किले और मां चंडी देवी दरबार के संरक्षण को लेकर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने संज्ञान लिया है। ग्राम पंचायत के सरपंच संतोष टेकाम द्वारा आयोग को भेजी गई शिकायत के बाद बैतूल कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के महानिदेशक यदुवीर सिंह रावत को नोटिस जारी किए गए हैं।

✏15 दिनों में मांगा जवाब, नहीं तो होगी कार्रवाई:

आयोग ने दोनों अधिकारियों से 15 दिनों के भीतर इस मामले में विस्तृत जानकारी मांगी है। जवाब नहीं मिलने पर आयोग ने संविधान प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए सिविल न्यायालय की तरह कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। इसके तहत अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से या प्रतिनिधि के माध्यम से आयोग के समक्ष हाजिर होना पड़ सकता है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

✏जनजातीय समाज की आस्था का प्रतीक:

मां चंडी देवी दरबार और गोंड राजा ईल का प्राचीन किला स्थानीय जनजातीय समाज की आस्था का केंद्र है। यहां वर्षों से धार्मिक अनुष्ठान और पारंपरिक आयोजन होते आ रहे हैं। बावजूद इसके इन स्थलों को अब तक संरक्षित नहीं किया गया है और न ही इन्हें आधिकारिक मान्यता मिली है।

✏पर्यटन विकास की संभावनाएं:

ग्रामीणों का मानना है कि इन स्थलों का धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व है। उचित जांच और संरक्षण से यह क्षेत्र पर्यटन के मानचित्र पर भी अपनी जगह बना सकता है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930