नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
फाइनेंस कंपनी के एजेंट की बेरहमी से हत्या, कर्जदारों ने लूट के लिए उतारा मौत के घाट! – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

फाइनेंस कंपनी के एजेंट की बेरहमी से हत्या, कर्जदारों ने लूट के लिए उतारा मौत के घाट!


WhatsApp Icon

13/04/2025 6:30 PM Total Views: 463671

बैतूल। बैतूल जिले में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है! फाइनेंस कंपनी के एजेंट की लूट के लिए बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

यह मामला 09 अप्रैल 2025 को सामने आया, जब मिलानपुर टोल के पास स्थित हवाई पट्टी के पास नहर किनारे कच्चे रास्ते में एक अज्ञात व्यक्ति का खून से सना शव मिला। शव के गले पर धारदार हथियार से वार किया गया था, जिससे साफ लग रहा था कि यह हत्या का मामला है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, आरोपियों तक पहुंची:

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

बैतूल बाजार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक निश्चल एन. झारिया के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी और अनुविभागीय अधिकारी शालिनी परस्ते ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जांच के दौरान पता चला कि मृतक रुपेश सोनपुरे (35) मुलताई का रहने वाला था और सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक में वसूली का काम करता था। पुलिस ने परिजनों और बैंक प्रबंधन को सूचित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

आरोपी निकले कर्जदार, लूट के लिए रची साजिश:

जांच में पता चला कि रुपेश 09 अप्रैल को आरुलढाना क्षेत्र में वसूली के लिए गया था, जहां उसे अजय और शिवा से भी किस्त लेनी थी। आरोपियों को पता था कि रुपेश के पास वसूली की बड़ी रकम होती है, इसलिए उन्होंने लूट की साजिश रची।

पुलिस के अनुसार, अजय, शिवा और रामराव (तीनों निवासी आरुलढाना) ने रुपेश को किस्त देने के बहाने फोन कर बुलाया और सुनसान स्थान पर धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। उन्होंने रुपेश का बैग, मोबाइल, मोटरसाइकिल और अन्य सामान लूट लिया।

आरोपियों ने छिपा दिए सबूत, पुलिस ने किए बरामद:

पकड़े जाने के डर से आरोपियों ने मोबाइल तोड़कर झीटापाटी गांव में पुराने हाइवे रोड पर फेंक दिया, मोटरसाइकिल को बायगांव-मासोद के बीच झाड़ियों में छिपा दिया, बैग को अजय कुमरे के खेत के पास नाला में छुपाया और हत्या में प्रयुक्त हथियार को बायगांव-मासोद के पास एक कुएं में फेंक दिया। आरोपियों ने अपने कपड़े और जूते भी छुपा दिए थे।

लेकिन, बैतूल बाजार पुलिस ने आरोपियों के बताए अनुसार, मृतक के लूटे गए सामान, हत्या में प्रयुक्त हथियार और घटना के समय पहने गए कपड़े व अन्य वस्तुएं बरामद कर ली हैं।

तीनों आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल:

पुलिस ने सूक्ष्म विवेचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में ले लिया। पूछताछ में अपराध स्वीकार करने पर रामराव, अजय कुमरे और शिवा उर्फ शिवकिशोर को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930