नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
लाड़ली लक्ष्मी योजना में भ्रष्टाचार का ‘खेल’! फ्री प्रमाण पत्र के लिए हितग्राही दे रहे रिश्वत, अफसर मालामाल! – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

लाड़ली लक्ष्मी योजना में भ्रष्टाचार का ‘खेल’! फ्री प्रमाण पत्र के लिए हितग्राही दे रहे रिश्वत, अफसर मालामाल!


WhatsApp Icon

12/04/2025 3:52 AM Total Views: 438662

सारनी। बैतूल जिले के सारनी में महिला एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय में लाड़ली लक्ष्मी योजना के नाम पर भ्रष्टाचार का घिनौना खेल चल रहा है! शासन की ओर से मुफ्त मिलने वाला प्रमाण पत्र भी हितग्राही नेट कैफे से 50 रुपये में निकलवाने को मजबूर हैं। इस गोरखधंधे में परियोजना कार्यालय से लेकर जिला कार्यालय तक के अधिकारियों की मिलीभगत की आशंका जताई जा रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ ले रहे बच्चों के 1 वर्ष होने पर उन्हें परियोजना कार्यालय सारनी से एक प्रमाण पत्र जारी किया जाता है। इस प्रमाण पत्र में आने वाली किस्तों की पूरी जानकारी लिखी होती है। लेकिन सारणी परियोजना कार्यालय में हितग्राहियों को लंबे समय से परेशान किया जा रहा है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

  • कंप्यूटर खराब है, प्रिंटर खराब है… हितग्राही लूट रहे हैं!

परियोजना कार्यालय के कर्मचारी हितग्राहियों को यह कहकर टरका देते हैं कि “कंप्यूटर खराब है” या “प्रिंटर खराब है”। इसके बाद उन्हें नेट कैफे से प्रमाण पत्र निकलवाने की सलाह दी जाती है, जिसके लिए हितग्राही 50 रुपये देने को मजबूर हैं।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि परियोजना कार्यालय से प्रति प्रमाण पत्र का बिल बनाकर जिला कार्यालय से फुल सेटिंग के दम पर निकाला जाता है। यानी, अधिकारियों ने मिलकर भ्रष्टाचार का पूरा सिस्टम बना रखा है। इस काले कारनामे में परियोजना सारणी से लेकर बैतूल तक के अधिकारी शामिल बताए जा रहे हैं।

  • कलेक्टर साहब, जांच हो तो खुल जाए पोल!

हितग्राहियों का कहना है कि अगर जिला कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी अब तक सारणी कार्यालय से जारी प्रमाण पत्र में प्रति हितग्राहियों से दूरभाष पर संपर्क कर पता करें कि यह प्रमाण पत्र उन्हें कार्यालय से निशुल्क मिला है या नेट कैफे से निकला है तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। उन्हें यह भी पता चल जाएगा कि किस तरह परियोजना प्रभारी अधिकारी संगीता धुर्वे पैसे कमाने की चाह में शासन की ओर से फ्री में मिलने वाले प्रिंट प्रमाण पत्र न देते हुए हितग्राहियों को परेशान कर रही हैं।

  • प्रभारी अधिकारी के सस्पेंड होने का खतरा!

हितग्राहियों का कहना है कि कलेक्टर साहब सारणी परियोजना से आज तक निकल चुके प्रमाण पत्र के नाम पर अब तक कितनी बिलिंग हो चुकी है, इसकी जांच करा लें तो निश्चित ही परियोजना प्रभारी अधिकारी तत्काल प्रभाव से सस्पेंड होने की कगार पर आ जाएंगी।

  • पीड़ितों ने लगाई न्याय की गुहार!

प्रताड़ित हितग्राहियों ने कलेक्टर से मांग की है कि इस मामले में जांच कर हितग्राहियों को हो रही असुविधा को ध्यान में रखते हुए उन्हें शासन से मिलने वाली सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

इस संबंध में परियोजना कार्यालय प्रभारी संगीता धुर्वे से दूरभाष पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।

  • क्या कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी इस मामले पर संज्ञान लेंगे और लाड़ली लक्ष्मी योजना के नाम पर चल रहे इस भ्रष्टाचार के खेल का पर्दाफाश करेंगे? यह देखना दिलचस्प होगा।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031