नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
दरिंदगी! एक साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म, मानवता हुई शर्मसार! आरोपी फरार, पुलिस के हाथ खाली! – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

दरिंदगी! एक साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म, मानवता हुई शर्मसार! आरोपी फरार, पुलिस के हाथ खाली!


WhatsApp Icon

10/04/2025 11:16 PM Total Views: 491617

धार। धार जिले के सरदारपुरा क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक साल की मासूम बच्ची के साथ अज्ञात दरिंदे ने दुष्कर्म किया और फरार हो गया। बच्ची लहूलुहान हालत में मिली, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

घटना 9 अप्रैल की है, लेकिन पुलिस ने गुरुवार को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया। अभी तक आरोपी की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है, जिससे लोगों में आक्रोश है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी हैं, लेकिन अभी तक उनके हाथ खाली हैं।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

मां-बाप पानी लेने गए और…

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

उज्जैन जिले की एक महिला अपने पति के साथ सरदारपुर के एक गांव में अपने परिचित के यहां शादी में आई थी। वह अपनी एक वर्षीय बच्ची को नीचे चटाई पर सुलाकर पति के साथ बर्तन और कपड़े धोने के लिए पानी लेने गई थी। जब वे वापस लौटे, तो उन्होंने अपनी बेटी को तेज आवाज में रोते हुए पाया। बच्ची के कपड़े फटे हुए थे और उसके प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था।

खून से लथपथ मासूम, डॉक्टरों ने इंदौर किया रेफर

बच्ची की हालत देखकर माता-पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई। वे तुरंत उसे राजगढ़ के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे इंदौर रेफर कर दिया। बच्ची का इलाज जारी है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस की कार्रवाई पर सवाल, आरोपी अभी भी गिरफ्त से बाहर!

सरदारपुर थाना पुलिस ने इस मामले में गुरुवार को अज्ञात आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।

एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार ने बताया कि अस्पताल से सूचना मिलने के बाद महिला पुलिस अधिकारी ने बच्ची के परिजन के बयान दर्ज किए हैं। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, लोगों का कहना है कि पुलिस को तेजी से कार्रवाई करनी चाहिए थी और आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करना चाहिए।

इस घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। लोग आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने और उसे कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं। मासूम बच्ची के साथ हुई इस दरिंदगी ने एक बार फिर समाज में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031