नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
सारणी में पोषण भी, पढ़ाई भी और भ्रष्टाचार भी! प्रशिक्षण में घोटाला, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को ठेंगा! – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

सारणी में पोषण भी, पढ़ाई भी और भ्रष्टाचार भी! प्रशिक्षण में घोटाला, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को ठेंगा!


WhatsApp Icon

10/04/2025 9:34 PM Total Views: 421396

परियोजना प्रभारी अधिकारी पर गबन का आरोप, शासन की सामग्री ठिकाने लगाकर कमाया मोटा मुनाफा!

// की भेंट चढ़ा प्रशिक्षण //


सारणी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। आरोप है कि परियोजना प्रभारी अधिकारी संगीता धुर्वे ने शासन से आने वाली सामग्री का वितरण नहीं किया और उसे ठिकाने लगाकर मोटा मुनाफा कमाया।

▍नाम का प्रशिक्षण, काम का भ्रष्टाचार

पिछले माह 24 से 26 तीन दिवसीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए “पोषण भी पढ़ाई भी” कार्यक्रम के तहत तीन दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। यह प्रशिक्षण सारणी परियोजना में पाथाखेड़ा के वेकोलि रेस्ट हाउस में दिया गया था। जिसमें सारणी परियोजना अंतर्गत 78 केंद्रों में कार्यरत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को नाम मात्र का अधूरा प्रशिक्षण दिया गया।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

▍मुंह दिखाई की रस्म

हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इन तीन दिनों में शासन से आने वाली टीएलएम सामग्री का वितरण परियोजना प्रभारी अधिकारी संगीता धुर्वे ने प्रशिक्षण स्थल पर किया ही नहीं सिर्फ मुंह दिखाई की रस्म पूरी करने 78 कार्यकर्ताओं के बीच नॉर्मल 8 ब्लैक पेपर देकर 7 से 10 जनों का ग्रुप बनाकर बीच में एक कलर पेंसिल का सेट, एक कलर का सेट देकर सबको अधूरा प्रशिक्षण दिया गया।

▍सामग्री बुक स्टोर पर बेची?

जबकि मध्य प्रदेश शासन की ओर से इस तीन दिवसी प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए रोजाना आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को टीएलएम सामग्री का वितरण करने के लिए सामग्री परियोजना प्रभारी को उपलब्ध कराई गई थी। उसके बाद भी परियोजना प्रभारी ने लालच में आकर सामग्री का वितरण न करते हुए सामग्री को बुक स्टोर पर बेच देने की बात सामने आ रही है।

▍कलेक्टर से जांच की मांग

अब इस बात में कितनी सच्चाई है यह तो परियोजना प्रभारी अधिकारी और जिले के वरिष्ठ अधिकारी ही जाने लेकिन हमें तो विश्वसनीय सूत्रों ने बताया है कि उनके द्वारा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण के दौरान सिर्फ सामग्री की मुंह दिखाई की रस्म पूरी कर वापस ले ली गई और परियोजना अधिकारी द्वारा एक बुक स्टोर पर टिका दी गई। ऐसी स्थिति में जिला कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी को इस और संज्ञान लेकर जिला कार्यक्रम अधिकारी और सारनी परियोजना प्रभारी अधिकारी पर जांच करवा कर इन पर कार्रवाई सुनिश्चित करना चाहिए। क्योंकि इन जैसे लोग शासन से आने वाली सामग्री का दुरुपयोग कर स्वयं लाभ कमा रहे हैं।

▍प्रभारी अधिकारी से संपर्क नहीं हो पाया

इस संबंध में चर्चा करने के लिए सारणी परियोजना प्रभारी अधिकारी संगीता धुर्वे से उनके दूरभाष पर संपर्क किया गया लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।

▍जिला कार्यक्रम अधिकारी ने जांच का आश्वासन दिया

इस मामले पर जिला कार्यक्रम अधिकारी गौतम अधिकारी ने कहा कि अगर सारणी परियोजना में प्रशिक्षण के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सामग्री का वितरण रोजाना नहीं किया है तो मैं जांच करवाऊंगा।

सारणी परियोजना में प्रशिक्षण के दौरान सामग्री वितरण में भ्रष्टाचार का मामला सामने आने से प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और दोषियों को सजा दिला पाता है या नहीं।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930