नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
हैवान गिरफ्तार! डरा-धमकाकर बलात्कार करने वाला सलाखों के पीछे, पीड़िता को दिलाया न्याय – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

हैवान गिरफ्तार! डरा-धमकाकर बलात्कार करने वाला सलाखों के पीछे, पीड़िता को दिलाया न्याय


WhatsApp Icon

04/04/2025 6:50 PM Total Views: 492469

सारणी। 2 मार्च 2025 को एक पीड़िता ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि रितिक विश्वकर्मा नामक युवक ने उसे डरा-धमकाकर जबरदस्ती कई बार बलात्कार किया है। पीड़िता ने यह भी बताया कि आरोपी ने उसे धमकी दी थी कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो वह उसे जान से मार देगा।

▍पुलिस ने दर्ज किया मामला

पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना सारणी में अपराध क्र. 220/25 धारा 64(2)(m),351(3) बीएनएस का आरोपी रितिक विश्वकर्मा के विरूध्द पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

▍पुलिस अधीक्षक ने दिए गिरफ्तारी के निर्देश

घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक श्री निश्चल एन. झारिया द्वारा तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी सारणी श्री रोशन कुमार जैन के मार्गदर्शन में सारणी पुलिस ने जांच शुरू की।

▍आरोपी गिरफ्तार

दौराने विवेचना थाना सारणी व्दारा टीम गठित कर आरोपी रितिक पिता जगदीश विश्वकर्मा उम्र 24 साल निवासी वार्ड नंबर 29 पाथाखेडा सारणी को गिरफ्तारी कर न्यायालय पेश किया गया।
इस मामले में थाना प्रभारी जयपाल इनवाती, उपनिरीक्षक आशीष कुमरे, प्रधान आरक्षक श्रीराम, विवेक यादव, आरक्षक अनुराग, महेश कि सराहनीय भूमिका रही।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031