नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
जिला जेल में महिला प्रहरी के साथ अभद्रता, मानसिक प्रताड़ना, कलेक्टर-एसपी से न्याय की गुहार! – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

जिला जेल में महिला प्रहरी के साथ अभद्रता, मानसिक प्रताड़ना, कलेक्टर-एसपी से न्याय की गुहार!


WhatsApp Icon

29/03/2025 1:32 PM Total Views: 421404

जेल में महिला प्रहरी का उत्पीड़न


बैतूल। जिला जेल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां महिला जेल प्रहरी अभिलाषा ठाकुर ने जेल अधीक्षक योगेंद्र कुमार तिवारी और मुख्य जेल प्रहरी मोहम्मद इरशाद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अभिलाषा ठाकुर का आरोप है कि जेल अधीक्षक योगेंद्र कुमार तिवारी के इशारों पर मोहम्मद इरशाद द्वारा उनके साथ अभद्रता, बेइज्जत करते हुए मानसिक प्रताड़ित किया जा रहा है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

▍एक मछली पूरे तालाब को गंदा कर देती है

कहते हैं ना एक मछली पूरे तालाब को गंदा कर देती है, यह कहावत जिला जेल बैतूल पर चरितार्थ होती नजर आ रही है। क्योंकि जब से यहां प्रभारी जेल अधीक्षक योगेंद्र कुमार तिवारी को बनाया गया है तब से जिला जेल स्टाफ उनकी अभद्रता और प्रताड़ना का शिकार होकर उनकी तरह भाषा बोलने लगा है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

▍मुख्य प्रहरी पर अभद्रता करने का आरोप

हालांकि मुख्य जेल प्रहरी मोहम्मद इरशाद ने तिवारी के इशारे पर ही महिला जेल प्रहरी से अभद्रता करने की बात सामने आ रही है। बुधवार को जिला जेल में कार्यरत महिला प्रहरी ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत कर जेल के प्रभारी जेल अधीक्षक के निर्देश पर मुख्य प्रहरी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया हैं।

▍बच्चे को ड्यूटी पर ले जाने से रोका

महिला जेल प्रहरी का आरोप है कि ड्यूटी पर उसे एक साल के बच्चे और उसका पोषण आहार ले जाने से रोका गया। जेल प्रहरी अभिलाषा ठाकुर ने शिकायत में कहा कि उसका एक वर्ष का बेटा है। बेटे के बीमार होने से कुछ समय ड्यूटी पर उपस्थित नहीं थी। इस वजह से संतान पालन अवकाश के लिए आवेदन किया था। बच्चे के ठीक होने के बाद 25 मार्च को ड्यूटी पर उपस्थित हुई तो जेल अधीक्षक के निर्देश पर मुख्य प्रहरी मोहम्मद इरशाद ने गेट पर खुले में सामान की तलाशी ली। उसके व बच्चे के लिए स्वच्छ पानी और पोषण आहार ले जाने नहीं दिया गया। बच्चे को लेकर ड्यूटी पर नहीं जाने दिया।

▍बार-बार किया गया प्रताड़ित

इसके बाद दोबारा 26 मार्च को ड्यूटी के लिए उपस्थित हुई तो फिर इरशाद ने सामान की तलाशी ली और बच्चे व पोषण आहार को अंदर ले जाने से मना करते हुए अभद्रता की गई। महिला प्रहरी का कहना है कि उनकी ड्यूटी महिला वार्ड में है, बच्चे और उसका आहार ले जाना जरुरी है, जो नियम कोई नियम विरुद्ध नहीं है।

▍अमर्यादित भाषा का प्रयोग

इसके बाद भी मेरे साथ कार्य स्थल पर अभद्रता करते हुए अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर जोर-जोर से चिल्लाकर बेइज्जत किया गया। उस समय स्टाफ के गेट कीपर दीनदयाल, प्रहरी रामबाबू पटेल, विपिन पंजाबी, सुश्री निखत द्वारा अभद्रता करने वाले चीफ इरशाद को महिला की मान-मर्यादा भंग न करने की समझाइश देते हुए अंदर जाने देने का आग्रह किया गया। जिस पर इरशाद ने कहा वे कभी बच्चे लेकर ड्यूटी नहीं गए।

▍जेल अधीक्षक पर भी अभद्र व्यवहार का आरोप

कलेक्टर, एसपी को हुई शिकायत में महिला प्रहरी ने यह भी बताया है कि चीफ मोहम्मद इरशाद उनके साथ यह दुर्व्यवहार जेल अधीक्षक के निर्देश पर करते हैं। इतना ही नहीं पूर्व में कई बार प्रभारी जेल अधीक्षक योगेंद्र कुमार तिवारी द्वारा भी अमर्यादित भाषा का उपयोग करते हुए अभद्र व्यवहार किया जाता है।

▍न्याय की गुहार

महिला प्रहरी ने कहा कार्यस्थल पर इस प्रकार रोजाना बेज्जती से प्रताड़ित होने से उन्हें अपना कर्तव्य निभाने में असमर्थता आ रही है। प्रताड़ित महिला जेल प्रहरी ने कलेक्टर पुलिस अधीक्षक को शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930