नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
शिकारियों की मनमानी, प्रतिबंधित जल मुर्गियों का हो रहा खुलेआम शिकार, गायें भी हो रहीं घायल, वन विभाग बेखबर! – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

शिकारियों की मनमानी, प्रतिबंधित जल मुर्गियों का हो रहा खुलेआम शिकार, गायें भी हो रहीं घायल, वन विभाग बेखबर!


WhatsApp Icon

29/03/2025 1:09 PM Total Views: 491595

शिकारियों का बोलबाला, वन विभाग मौन


सारणी। शिकारियों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। वार्ड क्रमांक 12 में जल मुर्गी का शिकार प्रतिबंधित होने के बाद भी जमकर शिकार हो रहा है, लेकिन वन विभाग कुंभकर्णी नींद में सोया हुआ है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

▍शिकार के लिए लगाए जाल से गायें हो रहीं घायल

जल मुर्गी के शिकार के लिए लगाए गए जाल से अब तक 15 गायें और बछड़े जख्मी हो चुके हैं, जिनका उपचार गौ सेवकों द्वारा जारी है। वन विभाग की लचर कार्यप्रणाली के चलते शिकारी विभाग से एक नहीं दस कदम आगे हैं।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

▍नई तकनीक से शिकार

शांति नगर के तरफ नाले में जंगली मुर्गियों को मारने के लिए शिकारियों ने नायाब तरीका खोजा है। शिकारी मुर्गियों को जाल में फसाने के लिए एक धुन का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो धुन सुनकर जल मुर्गी उनके जाल में आकर आसानी से फंस रही है। वार्ड 12 सहित आसपास इलाकों में आजकल जमकर जंगली मुर्गियों की दावत उड़ाई जा रही है।

▍हरा चारा चरने वाली गायें भी जाल में फंस रहीं

वन विभाग शिकारियों की नए तौर तरीके से अभी बेखबर है। तो वहीं दूसरी ओर इस इलाके में हरा चारा चरने जाने वाली गायें और बछड़ों के पैर और मुंह पतले धागा नुमा मजबूत जाल में फंस रहा है। जिसे निकालने में गायों को कड़ी मशक्कत करने के साथ वह गंभीर रूप से घायल हो रही है।

▍10 गायों के पैर कट चुके, 5 घायल

शिकारियों की इस हरकत से अब तक 10 गायों का पैर कट चुका है और 5 का पैर और मुंह गंभीर रूप से घायल होने के चलते उनका उपचार जारी है। जिसको लेकर नगर के गौ सेवकों में जाल लगाने वालों के प्रति भारी आक्रोश है।

▍हिंदू संगठनों से कार्रवाई की मांग

इस मामले में हिंदू संगठन और बजरंग दल को आगे आकर जाल लगाने वालों के खिलाफ पुलिस सहित वन विभाग को शिकायत करना चाहिए। उनकी सूचना पुलिस और वन विभाग को देना चाहिए। समय रहते अगर पुलिस और वन विभाग ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया तो आने वाले दिनों में बड़े विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है।

इस संबंध में चर्चा करने के लिए वन विभाग के एसडीओ से उनके सरकारी नंबर पर संपर्क किया गया लेकिन उनका नंबर बंद बता रहा था।

सारणी में शिकारियों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है और वन विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठा हुआ है। अगर समय रहते इस मामले में कार्रवाई नहीं की गई तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031