नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
रविंद्र देशमुख आत्महत्या कांड में चौंकाने वाला खुलासा, मास्टरमाइंड ने साज़िश रचकर कई लोगों को बलि का बकरा बनाया! – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

रविंद्र देशमुख आत्महत्या कांड में चौंकाने वाला खुलासा, मास्टरमाइंड ने साज़िश रचकर कई लोगों को बलि का बकरा बनाया!


WhatsApp Icon

13/03/2025 11:00 AM Total Views: 463875

ब्लैकमेलिंग और आत्महत्या का खौफनाक सच

सारणी। स्वर्गीय रविंद्र देशमुख की आत्महत्या के मामले में एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पता चला है कि इस पूरे कांड का मास्टरमाइंड अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, और उसने पैसे कमाने के लालच में एक दर्जन से ज़्यादा लोगों को बलि का बकरा बनाकर जेल भिजवाने में अहम भूमिका निभाई है।

▍साथियों को फंसाता रहा, खुद भागता रहा

खुलासे के अनुसार, रविंद्र देशमुख को ब्लैकमेल कर पैसा वसूलने की रणनीति बनाने वाला मास्टरमाइंड अब तक आज़ाद घूम रहा है। उसने शहर के एक जाने-माने वरिष्ठ मीडियाकर्मी को भी अपने झांसे में लिया और उन्हें गुमराह कर रविंद्र देशमुख के खिलाफ अनावश्यक समाचार छपवाकर दबाव बनाने का काम शुरू किया। ब्लैकमेल की इस साज़िश के दबाव में आकर ही रविंद्र देशमुख ने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया था।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

▍वरिष्ठ मीडियाकर्मी को भी हुई सच्चाई का अहसास

अब वरिष्ठ मीडियाकर्मी को भी मास्टरमाइंड की चाल समझ में आ गई है। इस घटनाक्रम से जुड़े अभिषेक साहू की जमानत हो गई है, लेकिन इस मामले में शामिल अन्य आरोपी अब तक जमानत के लिए इधर-उधर भटक रहे थे।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

▍पुलिस पर बढ़ता दबाव

रविंद्र देशमुख आत्महत्या कांड से पूरा जिला उबल रहा था, जिसके चलते पुलिस पर इस घटनाक्रम में सुसाइड नोट में लिखे आरोपियों को पकड़ने के लिए भारी दबाव बढ़ने लगा था। कुनबी समाज और आम आदमी पार्टी द्वारा आरोपियों को पकड़ने के लिए जोरदार प्रदर्शन किया जा रहा था।

▍मास्टरमाइंड ने ही पुलिस को दी जानकारी

जानकार सूत्रों की मानें तो मैहर घूमने के बाद लौटते समय मास्टरमाइंड ने ही वरिष्ठ मीडियाकर्मी को पुलिस के हाथों सिवनी में पकड़वाने में अहम रोल अदा किया था। इतना ही नहीं, दो-दो के ग्रुप में गोपनीय ढंग से इस घटना में शामिल लोगों को पकड़वाने का काम मास्टरमाइंड ने ही किया, ताकि वह खुद बच सके।

▍आरोपी भी सच्चाई से अनजान

इस घटनाक्रम में आरोपी बने लोग भी इस बात से अनजान थे कि उनके साथ क्या हो रहा है। अब यह ज़रूरी है कि सभी लोग उसकी असलियत को जान लें, नहीं तो वह किसी और घटनाक्रम में उलझाकर खुद बचने का रास्ता निकाल लेगा और बाकी लोग कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाते रहेंगे।

▍शहर में बो रहा है ज़हर के बीज

अब चर्चा चल पड़ी है कि वह नए मोहरे पैदा कर शहर की शांत फिजा में ज़हर का बीज बो रहा है। उसकी राजनीतिक पृष्ठभूमि के पन्ने पलटे तो पता चलता है कि कभी यामाह से घूमने वाला यह व्यक्ति आज भोले-भाले गरीब लोगों का खून चूसकर अपनी चर्बी बढ़ा रहा है।

▍खोई हुई इज़्ज़त पाने की कोशिश

अब वह अपनी खोई हुई इज़्ज़त को पाने के लिए झूठी वाहवाही के सहारे ज़मीन तलाश रहा है। लेकिन अब लोगों के दिलों-दिमाग में बनी गंदी छवि को निकालना मुमकिन नहीं है।

▍मामले में शामिल लोगों को चेतावनी

आख़री बात, इस घटनाक्रम में दूसरी किस्त में बचे चार आरोपियों पर मामला दर्ज करवाने में भी मास्टरमाइंड की सहमति की चर्चा हो रही है। इस घटनाक्रम में शामिल सभी लोगों को उसकी कलाबाज़ी को समझ लेनी चाहिए, नहीं तो कोई भी इससे बड़ी उलझन में उलझ सकता है। अब आप लोग सभी बाल बुद्धि, मंदबुद्धि और अंधभक्ति के दायरे से बाहर निकलकर अपनी बुद्धि और विवेक का इस्तेमाल कर मास्टरमाइंड से दूरी बनाने का प्रयास करें।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930