नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
सारणी पुलिस का बड़ा धमाका! 20 हजार का इनामी बदमाश गोपाल बंजारा गिरफ्तार, अफीम, चीतल की खाल और अवैध हथियार बरामद! – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

सारणी पुलिस का बड़ा धमाका! 20 हजार का इनामी बदमाश गोपाल बंजारा गिरफ्तार, अफीम, चीतल की खाल और अवैध हथियार बरामद!


WhatsApp Icon

12/03/2025 7:10 PM Total Views: 421412

सारनी। थाना सारणी और चौकी पाथाखेड़ा की विशेष टीम ने अवैध मादक पदार्थों, वन्यजीव खाल तस्करी और अवैध हथियारों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने 20 हजार रुपये के इनामी शातिर बदमाश गोपाल बंजारा पिता मांगीलाल बंजारा को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है। यह बदमाश पिछले कई वर्षों से मध्य प्रदेश पुलिस के साथ-साथ राजस्थान पुलिस को भी कई अपराधों में वांछित था।

▍खुफिया जानकारी और पुलिस की तत्परता

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चोपना की तरफ से एक व्यक्ति पाथाखेड़ा की ओर आ रहा है, जिसका नाम गोपाल बंजारा पिता मांगीलाल बंजारा उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम बत्कीडोह, थाना चोपना है, और वह अवैध मादक पदार्थ, वन्यजीव खाल और अवैध हथियार लेकर आ रहा है। इस सूचना पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस अधीक्षक बैतूल के निर्देशानुसार एक विशेष टीम का गठन किया गया और वाटर प्लांट, तवा 01 खदान रोड पर घेराबंदी कर आरोपी व्यक्ति को पकड़ा गया।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

▍तलाशी में हुआ सनसनीखेज खुलासा

जब पुलिस टीम ने आरोपी की तलाशी ली, तो उसके पास से एक बैग में लगभग 0.174 किलोग्राम अफीम (अनुमानित कीमत 20 हजार रुपये), संरक्षित श्रेणी के वन्यजीव चीतल की खाल और एक अवैध पिस्तौल मय जिंदा राउंड बरामद हुआ। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सब कुछ जब्त कर लिया।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

▍आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज

आरोपी गोपाल बंजारा के विरुद्ध अपराध क्रमांक 153/25 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट, 39, 44, 51 म.प्र. वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम, 8/18 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

▍पहले भी जुड़े रहे हैं अपराधों से तार

गिरफ्तारशुदा आरोपी गोपाल बंजारा को पूर्व में थाना सारणी पर दर्ज अप.क्र. 100/25 धारा 8/18(सी) एन.डी.पी.एस. एक्ट, अप.क्र. 112/25 धारा 8/15 एन.डी.पी.एस. एक्ट और अप.क्र. 147/25 धारा 8/15 एन.डी.पी.एस. एक्ट में अफीम की खेती और डोडा खरीदने-बेचने के आरोप में गिरफ्तार हुए विभिन्न अभियुक्तगण द्वारा गोपाल बंजारा को ही अवैध मादक पदार्थ अफीम, डोडा और अफीम की खेती के धंधे में रुपयों का लालच देकर शामिल करवाना बताया गया था।

▍पूछताछ जारी, खुल सकते हैं कई राज

विगत कुछ समय से अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बैतूल पुलिस द्वारा चलाए जा रहे प्रभावी अभियान में शातिर इनामी बदमाश गोपाल बंजारा का नाम लगातार मास्टरमाइंड के रूप में सामने आ रहा था। गिरफ्तारशुदा आरोपी गोपाल बंजारा पिता मांगीलाल बंजारा से पुलिस द्वारा लगातार पूछताछ की जा रही है। माना जा रहा है कि इस पूछताछ में कई और चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930