नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
नारायण-नारायण बवाल: बालबुद्धि अविद्या देहु मोहि सबहु कलेश स्वीकार, व्हाट्सएप श्राप देते हुए नेता प्रतिपक्ष को चुटकियों में हटाने की धमकी  – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

नारायण-नारायण बवाल: बालबुद्धि अविद्या देहु मोहि सबहु कलेश स्वीकार, व्हाट्सएप श्राप देते हुए नेता प्रतिपक्ष को चुटकियों में हटाने की धमकी 


WhatsApp Icon

06/03/2025 1:16 PM Total Views: 421308

बैतूल/सारनी। नगर में एक कांग्रेस के बालबुद्धि पूर्व नेता ने राजनीति, समाज और प्रशासन को भ्रमित करने का नया सिलसिला शुरू कर दिया है। यह महाशय न केवल दिग्गज नेताओं की झूठी शिकायतें करते हैं, बल्कि दिवंगत बीजेपी नेता के पीड़ित परिवार पर भी गलत आरोप लगाते हैं। इस प्रकार की गतिविधियाँ समाज में भ्रम की स्थिति पैदा कर रही हैं। बालबुद्धि नेता जी की हरकतों ने नगर में राजनीतिक अराजकता का माहौल बना दिया है।

▍नया कारनामा: व्हाट्सएप पर धमकी!

हाल ही में, इस पूर्व कांग्रेसी नेता ने यह भुलाते हुए कि वे कुछ दिन पहले ही कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर पद मुक्त हो चुके हैं, बावजूद इसके कांग्रेस पार्टी के वर्तमान नेता प्रतिपक्ष पिंटिश नागले को व्हाट्सएप पर डिजिटल श्राप देते हुए एक महीने के अंदर चुटकियों में पद से हटाने की धमकी दे डाली। यह हरकत न केवल उनकी बालबुद्धि होने का प्रमाण है, बल्कि सभी को हैरान कर रही है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

▍क्या है कारण? गर्मी का असर या मानसिक संतुलन?

इस धमकी के बाद, चौक चौराहे पर चर्चा का विषय बना है कि क्या यह सब गर्मी का असर है या फिर पिछले 20 सालों की निष्ठा का परिणाम? स्थानीय लोग इस पर विभाजित हैं। कुछ लोग इसे मानसिक संतुलन की खराबी मान रहे हैं, और कुछ लोग इसे 20 साल पुरानी बीमारी बता रहे हैं। जबकि अन्य इसे राजनीतिक प्रतिशोध का परिणाम समझते हैं।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

▍सोशल मीडिया पर उफान:

सोशल मीडिया पर भी इस घटना की चर्चा गरम है। लोग विभिन्न प्लेटफार्म्स पर इस नेता की हरकतों की निंदा कर रहे हैं और इस बालबुद्धि नेता कि विवाद भारी हरकतों ने सारणी के समाज में असंतोष पैदा कर रखा है। कई लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि क्या ऐसे व्यक्ति को समाज व राजनीति में रहने का अधिकार है, जो समाज और प्रशासन दोनों को ही गुमराह करने का कार्य कर रहा है। साथ ही समाज के प्रतिष्ठित लोगों के मान सम्मान को भी आघात कर रहा है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930