नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
सारणी में गंदी राजनीति का नया अध्याय: नारायण खातरकर के विवादास्पद आरोपों पर त्रिरत्न बौद्ध विहार समिति की कड़ी प्रतिक्रिया – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

सारणी में गंदी राजनीति का नया अध्याय: नारायण खातरकर के विवादास्पद आरोपों पर त्रिरत्न बौद्ध विहार समिति की कड़ी प्रतिक्रिया


WhatsApp Icon

03/03/2025 7:56 PM Total Views: 419271

बैतूल/सारणी। नगर पालिका परिषद सारणी क्षेत्र इन दिनों गंदी राजनीति के मामले में अव्वल नंबर पर है। कुछ नेताओं द्वारा “फूट डालो, राज करो” की अंग्रेजों की नीति का अनुसरण करते हुए राजनीतिक षड्यंत्र रचने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे समाज में असंतोष फैल रहा है।

▍नारायण खातरकर का विवादास्पद बयान

हाल ही में कांग्रेस नेता नारायण खातरकर ने अमला सारणी विधायक और कुनबी समाज को लेकर सामाजिक टिप्पणी करते हुए स्वर्गीय रविंद्र देशमुख की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया है। इस बयान ने न केवल रविंद्र देशमुख के परिवार को आहत किया है बल्कि संपूर्ण कुनबी समाज की गरिमा को भी ठेस पहुंचाई है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

▍त्रिरत्न बौद्ध विहार समिति का कड़ा विरोध

समाज में सौहार्द और शांति स्थापित रखने के लिए प्रतिबद्ध त्रिरत्न बौद्ध विहार समिति ने नारायण खातरकर द्वारा जारी किए गए भ्रामक और मनगढ़ंत पत्रों का कड़ा विरोध किया है। समिति ने स्पष्ट रूप से कहा कि ये आरोप न केवल निराधार हैं, बल्कि समाज की छवि को धूमिल करने का प्रयास प्रतीत होते हैं।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

समिति ने यह भी बताया कि रविंद्र देशमुख आत्महत्या प्रकरण के बाद राजनीतिक स्वार्थवश नगर के शांतिपूर्ण वातावरण को दूषित करने के उद्देश्य से नारायण खातरकर द्वारा तथ्यहीन पत्रों का प्रकाशन किया गया। इससे समाज में अस्थिरता उत्पन्न हो रही है, जिसे त्रिरत्न बौद्ध विहार समिति और महार समाज ने गंभीरता से लिया है।

▍बौद्ध समाज की नीतियां और चेतावनी

समिति के वरिष्ठ जनों ने कहा कि बौद्ध समाज हमेशा सत्य, नीति और तथ्यपरक विचारधारा का अनुसरण करता है। ऐसे में बिना प्रमाण और समाज की स्वीकृति के किसी भी प्रकार की विवादित सूचना को सार्वजनिक करना निंदनीय है। समिति ने नारायण खातरकर को सचेत किया कि वे समाज की अनुमति के बिना किसी भी अनधिकृत पत्राचार या बयानबाजी से बचें, जिससे नगर की शांति और सामाजिक समरसता प्रभावित न हो।

▍विरोध सभा की महत्वपूर्ण उपस्थिति

इस विरोध सभा में त्रिरत्न बौद्ध विहार समिति के अध्यक्ष बलवंत पाटिल, सचिव नारायण चौकीकर, नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष पिटिश नागले, किरण झरबडे, गौतम नागले, सुनील भलावी सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

समिति ने नगर के समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे भ्रामक प्रचार-प्रसार से सावधान रहें और शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में सहयोग करें।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930