नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
रंजीत सिंह को निमंत्रण दिया ही नही तो विशेष अतिथि बनाने की बात तो दूर की है – पं. संतोष शर्मा: – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

रंजीत सिंह को निमंत्रण दिया ही नही तो विशेष अतिथि बनाने की बात तो दूर की है – पं. संतोष शर्मा:


WhatsApp Icon

01/03/2025 10:48 AM Total Views: 388992

संबंधित अखबारों में लगी खबरें भ्रामक है, श्रद्धालुओं की आस्था से खिलवाड़ हो रहा

बैतूल/सारनी। 2024 को हाई प्रोफाइल भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रविंद्र देशमुख आत्महत्या मामले में जमीदोज हो चुकी अपनी टीआरपी की भूख इंसान को इस तरह गिरा देगी यह क्षेत्र की जनता ने कभी सोचा भी नहीं होगा। रंजीत सिंह इन दिनों मंदिर तक को नहीं छोड़ रहा है। जबरन कहीं भी कार्यक्रम में घुसकर अपना स्वागत करवाकर झूठी खबर प्रकाशित कर सोशल मीडिया पर वाहवाही बटोरने में लगा रविंद्र देशमुख आत्महत्या कांड का आरोपी रंजीत सिंह,

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

अब मामला है भोलेनाथ शिव बारात का, यहां हम नहीं कह रहे हैं पूरे क्षेत्र की जनता कहने लगी है की महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर श्री राम मंदिर से निकलने वाली शिव बारात में आत्महत्या कांड के आरोपी रंजीत सिंह को देखकर कई श्रद्धालु की भावना के साथ खिलवाड़ किया, जिसके चलते श्रद्धालु उल्टे पांव लौट गए थे। इससे संबंधित समाचार हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया था।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

इसके बाद आनन फानन में अपनी दो कौड़ी की इज्जत गिरती देख खिसियानी बिल्ली खंभा नहीं खुद के बाल नोचे की तर्ज पर आरोपी ने फर्जी खबर बनाकर बाकायदा अखबार में पंडित संतोष शर्मा के नाम का हवाला देकर चार छह अखबारों में अपने आपको शिव बारात का विशेष अतिथि बताते हुए समाचार प्रकाशित करवा दिया।

पंडित संतोष शर्मा का बयान

जैसे ही शुक्रवार को प्रकाशित खबर कल्यानेश्वर शिव मंदिर के पुजारी श्री संतोष शर्मा ने देखी तो उन्होंने तत्काल इसका खंडन करते हुए हमें बताया कि मेरे द्वारा किसी प्रकार का कोई निमंत्रण रंजीत सिंह को नहीं दिया गया था। तो खबर में विशेष अतिथि लिख संबंधित अखबारों में मेरे नाम से झूठी खबर लिखी गई, जो पूर्णता भ्रामक है। इस झूठी खबर कि मैं और मंदिर समिति से जुड़े श्रद्धालु घोर निंदा करते है। ऐसे लोग जो भगवान के कार्यक्रम में भी राजनीति कर अपने आपको विशेष अतिथि बता रहे हैं उन्हें ऊपर वाला देखेगा।

खैर मामला जो भी हो लेकिन नगर सहित जिले वासियों को पता है कि स्वर्गीय रविंद्र देशमुख आत्महत्या कांड में 75 दिनों से फरार रहा था। इसके इशारे पर पुलिस तक धिना धिन करती थी। उस दौरान पुलिस से छुप कर दर-दर भटकने वाला रंजीत अंतरिम राहत का दुरुपयोग कर अपनी गिरी हुई इज्जत को उठाने का भरपूर प्रयास कर रहा है। जिसके चलते अब वह अंतिम यात्रा, दसवां, 13वीं में तक जबरन शामिल हो रहा है। इतना ही नही लोगों के जन्मदिन में, मंदिर में भंडारा देते हुए, भगवान का पूजन कर पैर पड़ते फोटो खींच कर अपने आपको सोशल मीडिया पर दिखाने का प्रयास छपास रोगी स्वयं एवं उसके रहमो करम पर पलने वाले गुलाम पोस्ट कर रहे हैं। जबकि बड़े बुजुर्गों की माने तो पूजा, अर्चना, दान धर्म दिखावा कर नहीं किये जाते हैं लेकिन इस मंदबुद्धि व्यक्ति को अपनी टीआरपी के आगे क्षेत्र का धृतराष्ट्र बन गया है। पाथाखेड़ा त्रिशूल यात्रा, शिव बारात यात्रा में जबरन शामिल होकर अपने आपको विशेष अतिथि लिखने और अखबारों में खबर छपवाने वाले कि शुक्रवार दिनभर नगर भर में थू थू होती रही। कई लोग ने तो यह तक कह दिया कि अपनी टीआरपी के भूखे इस बेशर्म ने भगवान के मंदिर तक को राजनीति का अखाड़ा बना दिया, जबकि कार्यक्रम में इसको देखकर कई श्रद्धालु वापस लौटे हैं।

नोट:- अंतरिम राहत पर आये आरोपी द्वारा अंतिम राहत में दी गई शर्तों का लगातार उल्लंघन किया जा रहा है। जिसके संपूर्ण प्रमाणित दस्तावेज एकत्रित कर शिकायतकर्ता द्वारा सुप्रीम कोर्ट में लगाए जाएंगे।

इनका कहना है

मेरे द्वारा जो समाचार प्रकाशित किया गया है वह लल्लन यादव द्वारा दिया गया था। श्री कल्यानेश्वर मंदिर समिति से जुड़ा होने के कारण उनकी खबर लगा दी गई थी।

अशोक बारंगे, राष्ट्रबाण अखबार जिला ब्यूरो बैतूल

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930