नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
प्रेमी संग फरार हुई पत्नी की तलाश में पति ने एसपी ऑफिस में लगाई गुहार, दो बच्चों के साथ घर से गई थी पत्नी – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

प्रेमी संग फरार हुई पत्नी की तलाश में पति ने एसपी ऑफिस में लगाई गुहार, दो बच्चों के साथ घर से गई थी पत्नी


WhatsApp Icon

19/02/2025 5:32 PM Total Views: 491556

सागर। तस्वीर में सड़क पर लोट लगाते हुए दिख रहा युवक एक पति है। वह ऐसा अपनी को वापस दिलवाने की मांग को लेकर ऐसा कर रहा है। इस युवक का नाम खुशीराम शर्मा है। बीते दिनों खुशीराम की पत्नी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। जिसे तलाश करने की मांग को लेकर खुशीराम सागर एसपी कार्यालय में साष्टांग करते हुए पहुंचा। इस दौरान उसने एसपी ऑफिस में आवेदन देकर पत्नी और बच्चों को खोजने की गुहार लगाई है।

दरअसल, मामला सागर जिले के जरुआखेड़ा कस्बे के मूडरा गांव है। जहां रहने वाली रहने वाली 25 साल की बसंती कुशवाह उर्फ पूनम पति खुशीराम कुशवाह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रील बनाती थी। उसे इंस्ट्राग्राम पर रील बनाने का शौक था और वह इससे फेमस होकर पैसे भी कमाना चाहती थी। इंस्ट्राग्राम पर उसकी पहचान आकाश कुशवाह नाम के युवक के साथ हुई थी। दोनों में खूब बात होती थी, आकाश ने उसे फेमस होने और कामने का लालच दिया तो वह दो बच्चों को लेकर घर से भाग गई।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

जीजा के घर जाने का कहकर गई थी
महिला के पति खुशीराम कुशवाहा ने बताया कि 13 फरवरी को उसकी पत्नी बसंती अपने जीजा राकेश पटेल के घर बरोदिया कला जाने का बात कहकर घर से निकली थी। राकेश के घर पहुंचे के बाद वहां कुछ देर रुकी और फिर कहीं चली गई। वह अपने साथ दोनों बच्चों को भी ले गई थी। बसंती का मोबाइल नंबर लगातार बंद आ रहा है। उसका कहीं कुछ पता भी नहीं चल रहा है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

रेलवे स्टेशन पर नहीं मिली
पति ने बताया कि 13 फरवरी की रात 10 करीब बजे बसंती ने फोन कर बताया था कि वह बीना रेलवे स्टेशन है। इसके बाद वह अपनी बाइक से स्टेशन पर पहुंचा और उसके तलाश किया। लेकिन, उसका कुछ पता नहीं चला और न ही बच्चे मिले।

इस तरह मिला था प्रेमी आकाश
पत्नी की तलाश में भटक रहे पति खुशीराम कुशवाह ने बताया कि बसंती इंस्टाग्राम पर रील बनाती थी। जहां, उसकी आकाश कुशवाहा नामक के युवक से बात होने लगी थी। जानकारी लगने पर उसने बसंती को काफी समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। आकाश से बात करने का मना करने पर वह घर से भागने की धमकी भी देने लगी थी।

रुपये कमाने का लालच दिया
खुशीराम ने आरोप लगाया कि आकाश कुशवाह ने उसकी पत्नी बसंती को इंस्टाग्राम से लाखों रुपये कमाने का लालच दिया, जिससे बाद वह घर से चली गई। उसकी गुमशुदगी बरोदिया कला चौकी में दर्ज कराई है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031