नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
दोहराया जा रहा दर्दनाक मंजर: बंदर ने फिर उठाया कुत्ते का बच्चा, क्या फिर होगी मौत? पशु प्रेमियों की चुप्पी पर सवाल! – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

दोहराया जा रहा दर्दनाक मंजर: बंदर ने फिर उठाया कुत्ते का बच्चा, क्या फिर होगी मौत? पशु प्रेमियों की चुप्पी पर सवाल!


WhatsApp Icon

13/02/2025 10:58 PM Total Views: 491526

सारणी। सारणी नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 3 में एक दिल दहला देने वाला मंजर फिर दोहराया जा रहा है। एक बंदर ने एक बार फिर एक कुत्ते के बच्चे को उठा लिया है और उसे लेकर गली-गली घूम रहा है। यह घटना उस दर्दनाक घटना के कुछ ही दिनों बाद सामने आई है, जब इसी वार्ड में इसी बंदर द्वारा उठाए गए कुत्ते के बच्चे की भूख-प्यास और बार-बार गिरने के कारण मौत हो गई थी।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

इस बार भी स्थानीय लोगों में डर और निराशा का माहौल है। वे जानते हैं कि अगर जल्द ही कोई कदम नहीं उठाया गया, तो इस दूसरे कुत्ते के बच्चे का भी वही हाल होगा, जो पहले बच्चे का हुआ था। बंदर न तो कुत्ते के बच्चे को खिला सकता है और न ही उसकी देखभाल कर सकता है। ऐसे में बच्चे की जान खतरे में है। और उसकी मौत तय है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

लेकिन इस घटना ने एक और गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है: कहां हैं वो पशु प्रेमी, जो मीडिया में अक्सर जानवरों के प्रति अपनी “आत्मा समर्पित” होने का दावा करते हैं? कहां हैं वो लोग, जो जानवरों को “दयावान भावना से संरक्षण” देने की बातें करते हैं? कहां है वह पशु प्रेमी जब एक जानवर दूसरे जानवर की जान संकट में डाल रहा है। क्या इसे बचाना उनका कर्तव्य नही? या फिर सिर्फ मीडिया में टीआरपी के लिए सिनेमैटिक ढोंग है। बेजुबान जानवर के इस संकट की घड़ी में उनकी चुप्पी हैरान करने वाली है।

क्या ये पशु प्रेमी इस कुत्ते के बच्चे की जान की कीमत समझेंगे? क्या वे इस बच्चे को बचाने के लिए कोई कदम उठाएंगे, या इसे “प्रकृति का नियम” कहकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेंगे?

यह देखना होगा कि क्या अब कोई पशु प्रेमी या व्यक्ति इस मामले में हस्तक्षेप करता है और इस कुत्ते के बच्चे को बचाने के लिए आगे आता है या नहीं। सारणी के लोग उम्मीद कर रहे हैं कि इस बार किसी बच्चे को बेवजह अपनी जान नहीं गंवानी पड़ेगी, और उन पशु प्रेमियों की कथनी और करनी में अंतर नहीं होगा जो अक्सर मीडिया में जानवरों के प्रति अपना प्रेम दिखाते हैं।

यह घटना न केवल एक कुत्ते के बच्चे की जान का सवाल है, बल्कि उन सभी पशु प्रेमियों के दावों की भी परीक्षा है, जो अक्सर मीडिया में वन्य जीव के प्रति अपनी सहानुभूति जताते हैं।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031