नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
‘जलकर’ का बवाल: क्या बेरोजगार जनता भर पाएगी 4000 का भार? कांग्रेस ने घेरा भाजपा को! – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

‘जलकर’ का बवाल: क्या बेरोजगार जनता भर पाएगी 4000 का भार? कांग्रेस ने घेरा भाजपा को!


WhatsApp Icon

09/02/2025 5:31 PM Total Views: 386598

सारनी। नगरपालिका सारनी में जल आवर्धन योजना के तहत लगाए गए नल कनेक्शन पर 4000 रुपये प्रति कनेक्शन शुल्क वसूलने के फैसले के बाद राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर भाजपा को घेरते हुए सवाल उठाया है कि क्या बेरोजगार जनता इतना भारी शुल्क भरने में सक्षम है?

कांग्रेस का घेराव, भाजपा की किरकिरी:

हाल ही में कांग्रेस पार्षद इशरत बी और वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने इस मुद्दे पर नगरपालिका परिषद सारनी का घेराव किया था। इस घेराव के बाद सारनी में भाजपा सरकार की जमकर किरकिरी हुई। दरअसल, सारनी की आधी जनता पहले ही बेरोजगारी के चलते शहर छोड़कर जा चुकी है। जो बची है, वह भी गंभीर आर्थिक तंगी से जूझ रही है। ऐसे में नगरपालिका द्वारा पहले नल कनेक्शन लगवाकर अब 4000 रुपये प्रति कनेक्शन शुल्क वसूलने का मसौदा तैयार करने से जनता ठगा हुआ महसूस कर रही है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

विधायक का ‘मास्टर स्ट्रोक’ बना मुसीबत:

कांग्रेस के सफल घेराव के बाद भाजपा विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे डैमेज कंट्रोल करने सारनी पहुंचे। लेकिन प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने जनता से 4000 रुपये वसूलने को भाजपा का “मास्टर स्ट्रोक” बता दिया। उनके इस बयान पर बवाल मच गया और सारनी वासियों में भारी नाराजगी छा गई।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

कांग्रेस का जन आंदोलन, भाजपा पर झूठ की राजनीति का आरोप:

विधायक के बयान के बाद कांग्रेस जन आंदोलन की तैयारी में जुट गई है। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष किशोर चौहान, कार्यवाहक ब्लॉक अध्यक्ष विक्की सिंह, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद इलियास, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष तिरुपति ऐरोलु, भूषण कांति, नेता प्रतिपक्ष पिंटिश नागले, वरिष्ठ पार्षद मोहम्मद ताहिर, महेन्द्र भारती, इशरत बी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष आशा महेन्द्र भारती, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष भगवान जावरे समेत कांग्रेस के समस्त पार्षदों ने भाजपा पर झूठ की राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सारनी की गरीब जनता ने लगातार भाजपा को परिषद में बहुमत दिया है, जिससे भाजपा अहंकारी हो गई है। अपने अहंकार में उसे गरीबों और आर्थिक तंगी से पीड़ित जनता से 4000 रुपये वसूलने में जरा भी संकोच नहीं हो रहा है।

विधायक पर वादाखिलाफी का आरोप:

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सारनी की जनता ने विपरीत परिस्थितियों में भी डॉ. योगेश पंडाग्रे को दूसरी बार जिताया था। जनता को उम्मीद थी कि विधायक इस शुल्क को कम करवाएंगे, लेकिन उन्होंने भी जलकर को 150 रुपये और नल कनेक्शन के 4000 रुपये करने के निर्णय को जनहित में और मास्टर स्ट्रोक बता दिया, जिससे शहर की जनता में भारी नाराजगी है।

आंदोलन की तैयारी, बाजार बंद और भूख हड़ताल की चेतावनी:

कांग्रेस नेताओं ने भाजपा विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे का स्टैंड जानने के बाद अब शहर की जनता के लिए आंदोलन कर शुल्क कम करवाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए कांग्रेस बाजार बंद, क्रमिक भूख हड़ताल और अनशन जैसे आंदोलन की रणनीति बना रही है।

इशरत बी पांचू खां, वार्ड क्रमांक 12 पार्षद

कांग्रेस नेताओं का बयान:

” कांग्रेस पार्षद इशरत बी” का कहना है कि शहर की आधी से अधिक जनता बहुत गरीब है और अधिकांश लोग बेरोजगार हैं। ऐसे में नगरपालिका को जलकर और नल कनेक्शन का शुल्क तत्काल ही कम कर देना चाहिए जिससे लोगों को आर्थिक रूप से थोड़ी राहत मिले,” कांग्रेस पार्षद इशरत बी ने कहा।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष किशोर चौहान ने कहा, “विधायक द्वारा 4000 रुपये नल कनेक्शन को जनहित में बताना दर्शाता है कि उन्हें शहर की गरीब जनता की आर्थिक स्थिति की जानकारी नहीं है। बैतूल की जगह सारनी में रहकर उन्हें जमीनी हकीकत देखना चाहिए।”

अब देखना यह है कि कांग्रेस के आंदोलन का भाजपा सरकार पर क्या असर होता है और क्या शहर की जनता को इस जलकर के बोझ से राहत मिल पाएगी।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930