नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
माझी सरकार संगठन के सदस्यों का तांडव, विष्णुपुर में घर में घुसकर जानलेवा हमला, महिलाओं से छेड़छाड़, मचाया आतंक! – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

माझी सरकार संगठन के सदस्यों का तांडव, विष्णुपुर में घर में घुसकर जानलेवा हमला, महिलाओं से छेड़छाड़, मचाया आतंक!


WhatsApp Icon

08/02/2025 4:27 AM Total Views: 388844

बैतूल/चोपना। चोपना क्षेत्र के ग्राम विष्णुपुर में माझी सरकार संगठन के सदस्यों द्वारा गुंडागर्दी का नंगा नाच किया गया। आरोप है कि संगठन के सदस्यों ने वीरेन पाइक के घर में घुसकर जानलेवा हमला किया, बलवा किया, तोड़फोड़ की, और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और लज्जा भंग जैसे घिनौने कृत्य किए। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों ने चोपना थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।

40-50 लोगों का सशस्त्र हमला, मचा कोहराम:

जानकारी के अनुसार, माझी सरकार संगठन के लगभग 40-50 सदस्य 10-12 मोटरसाइकिलों पर सवार होकर ग्राम विष्णुपुर पहुंचे। ये सभी अपने पारंपरिक वेशभूषा में थे और भाला, तलवार, रॉड और अन्य हथियारों से लैस थे। आरोप है कि उन्होंने सुनियोजित तरीके से और आतंक फैलाने के इरादे से वीरेन पाइक के घर पर धावा बोल दिया।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

पुरुष, महिला, बच्चे – कोई नहीं बचा:

आरोप है कि संगठन के सदस्यों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों, रॉड, भाला और तलवार से घर में मौजूद पुरुष, महिला और बच्चों पर हमला कर दिया। जो भी बीच-बचाव करने आया, उसे भी बेरहमी से पीटा गया।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

महिलाओं के साथ छेड़छाड़, लूटपाट:

पीड़ितों का आरोप है कि भिखारी, सतन और गर्जन नाम के व्यक्तियों ने घर में घुसकर महिलाओं को मारा और सामान फेंकना शुरू कर दिया और महिलाओं को खींचकर बाहर निकाल दिया। आरोप यह भी है कि हमलावर विवाह के लिए रखे सोने-चांदी के जेवरात, एक लाख रुपये नकद और दो मोबाइल लूट कर ले गए।

इनके नाम आए सामने:

ग्रामीणों ने घटना में शामिल माल वर गांव के भिखारी, सतन, गर्जन, गोविंद, मानक, राजेश, उमेश, जगन्नाथ, दिनेश, कमलेश, आनंद और बाहर से लेकर आए वहन तूफान एमपी 48 बीसी 2777 नंबर की गाड़ी में आए थे। घटनास्थल पर लाठी के टुकड़े और बंधु परते के नेम प्लेट भी मिले हैं।

ग्रामीणों में आक्रोश, निष्पक्ष जांच की मांग:

इस घटना से चोपना क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उन्होंने चोपना थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर घटना की निष्पक्ष जांच करने और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और वे न्याय के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

यह घटना कानून व्यवस्था पर एक बड़ा सवालिया निशान है। पुलिस प्रशासन को इस मामले में तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए और दोषियों को गिरफ्तार कर पीड़ितों को न्याय दिलाना चाहिए।

इनका कहना है

  • चोपना के विष्णुपुर क्षेत्र में माझी सरकार द्वारा वीरेन पाईक के घर में घुसकर तोड़फोड़ करने और मारपीट करने पर माझी संगठन के भिखारी सत्तन अन्य साथीयों पर विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया गया है।

सर्वेंद्र धुर्वे,थाना प्रभारी चोपना

  • मांझी सरकार द्वारा चोपना क्षेत्र के विष्णुपुर में वीरेन पाईक के घर में मारपीट लड़ाई झगड़ा कर महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया है जिससे यह प्रतीत होता है की मांझी सरकार अपने कर्तव्य से भटक रहे हैं और कानून को अपने हाथ में लेकर आतंक फैलाने का काम कर रहे हैं जिसके लिए भाजपा मंडल चोपना द्वारा पुलिस अधीक्षक बैतूल को संज्ञान में दिया गया है और माझी सरकार द्वारा ऐसे कृत करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए इसके लिए ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। 

बिपलब समददार,भाजपा मंडल अध्यक्ष, चोपना

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930