नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
WCL में नौकरी के नाम पर 9 युवकों से ठगी, आरोपी ने खुद को बताया इंजीनियर – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

WCL में नौकरी के नाम पर 9 युवकों से ठगी, आरोपी ने खुद को बताया इंजीनियर


WhatsApp Icon

31/01/2025 10:56 PM Total Views: 440785

बैतूल। पाथाखेड़ा के वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) में नौकरी दिलाने के नाम पर 9 युवकों के साथ धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ठग ने खुद को WCL का इंजीनियर बताकर युवकों को अपने जाल में फंसाया और लाखों रुपये ठग लिए।

शाहपुर और घोड़ाडोंगरी क्षेत्र के 9 युवकों ने शुक्रवार को एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित युवकों ने बताया कि जनवरी 2024 में शोभापुर के मैदान में उनकी मुलाकात एक शख्स से हुई, जिसने खुद को WCL के मैकेनिकल डिपार्टमेंट का इंजीनियर बताया। उसने अपने भाई को तवा-2 खदान में सेकेंड क्लास अफसर होने का दावा भी किया।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

आरोपी ने युवकों को 30 हजार रुपये प्रति माह वेतन का लालच देकर नौकरी दिलाने का वादा किया। इतना ही नहीं, उसने दो महीने तक बीटीसी ट्रेनिंग भी करवाई। पीड़ितों में विनय वर्मा, तरुण सिनोटिया, गौरव चौरे, विजेश, अजय, प्रफुल्ल वर्मा, प्रदुम्मन और नवीन सिनोटिया शामिल हैं। इन सभी ने आरोपी के बैंक खाते में हजारों रुपये जमा कराए।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

लेकिन, नौकरी तो दूर, आरोपी ने मशीन की मरम्मत का बहाना बनाकर टालमटोल शुरू कर दिया। जब युवकों को शक हुआ, तो उन्होंने पुलिस का दरवाजा खटखटाया। एएसपी ने मामले की जांच और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

इस मामले ने नौकरी की तलाश में भटक रहे युवाओं के साथ हो रही धोखाधड़ी को उजागर किया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और उम्मीद है कि जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होगा।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031