नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
ग्रामीणों का आक्रोश: आदिल खान मुर्दाबाद के नारे के साथ थाने का घेराव! एक गाड़ी 200 रूपट्टी मांग रहा – ग्रामीण – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

ग्रामीणों का आक्रोश: आदिल खान मुर्दाबाद के नारे के साथ थाने का घेराव! एक गाड़ी 200 रूपट्टी मांग रहा – ग्रामीण


WhatsApp Icon

28/01/2025 5:08 PM Total Views: 386820

सारनी। सारनी थाना क्षेत्र में आज माहौल तब गरमा गया, जब घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के लोनिया पंचायत से सैकड़ों ग्रामीण मजदूर और ट्रैक्टर चालक काम बंद कर तगाड़ी फौड़े लेकर “आदिल खान मुर्दाबाद” के नारों के साथ थाने का घेराव करने पहुँच गए। ग्रामीणों का आरोप है कि आदिल खान द्वारा शासकीय विभागों को गलत जानकारी देने के चलते उनकी रोजी-रोटी पर संकट आ गया है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

आदिल खान के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा:

ग्रामीणों ने थाना प्रभारी सारनी को ज्ञापन सौंपकर बताया कि ग्राम पंचायत लोनिया का रेता खदान शासन द्वारा स्वीकृत है। इस खदान से गांव के मजदूरों और ट्रैक्टर चालकों को रोजगार मिलता है, जिससे उनके परिवार का भरण-पोषण होता है। लेकिन, आदिल खान पिछले 3-4 वर्षों से ग्राम पंचायत, वन विभाग और खनिज विभाग को गलत जानकारी दे रहा है, जिससे ग्रामीणों को भारी नुकसान हो रहा है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

रिश्वत और धमकी का आरोप:

ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि आदिल खान प्रत्येक गाड़ी से 200 रुपए की मांग करता है। पैसे न देने पर वह शिकायत करता है और न्यूज पेपर में छापने की धमकी देता है। कई बार उसने न्यूज पेपर में खबरें छपवा भी दी हैं किंतु जांच के बाद किसी भी प्रकार की त्रुटि नहीं पाई गई, और खनिज विभाग को भी गलत जानकारी देकर भ्रमित करता है जिससे जांच के दौरान दो से तीन दिन तक ग्रामीण मजदूरों को रोजगार से वंचित रहना पड़ता है।

बेरोजगारी और पलायन की समस्या:

आदिल खान की इन हरकतों के कारण गांव के मजदूरों के लिए मजदूरी की समस्या उत्पन्न हो रही है। उन्हें रोजगार नहीं मिल रहा है, और इस कारण उन्हें जीवन यापन के लिए दूसरे राज्यों में पलायन करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि आदिल खान की गलत जानकारी के कारण क्षेत्र के मजदूरों को काम के लिए बाहर जाना पड़ रहा है, जिससे उनके परिवारों पर भी संकट आ रहा है।

ग्रामीणों ने मांग की है कि आदिल खान द्वारा दी जा रही गलत जानकारियों की जांच की जाए और उस पर कठोर कार्यवाही की जाए। उन्होंने पुलिस से यह भी कहा है कि आदिल खान पर जल्द से जल्द कार्यवाही की जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को रोजगार से वंचित न रहना पड़े।

इनका कहना है :–

शिकायत पूर्ण रूप से ग़लत और निराधार है, जो षड्यंत्रपूर्वक की गई है। अगर रेत के उत्खनन का कार्य क़ानूनी रूप से चल रहा है तो उसमें डरने या रोज़गार संकट जैसी कोई बात ही नहीं है। पूर्व में तवा नदी पर बना कच्चा रास्ता भी रेत का अवैध उत्खनन होने पर वन परिक्षेत्र अधिकारी सारनी द्वारा बंद करवाया गया था। 

आदिल खान, वाइल्डलाइफ़ एंड नेचर कंज़रवेशन एक्टिविस्ट।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930