नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
संभागीय स्तर पर माध्यमिक शाला देवगांव की बालिकाओं का शानदार प्रदर्शन – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

संभागीय स्तर पर माध्यमिक शाला देवगांव की बालिकाओं का शानदार प्रदर्शन


WhatsApp Icon

11/01/2025 6:48 PM Total Views: 460960

आमला। आमला ब्लॉक के जम्बाडों जन शिक्षा केंद्र के अंतर्गत संचालित शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला देवगांव की बालिकाओं ने संभागीय स्तर पर विज्ञान प्रदर्शनी में दूसरी बार अपना परचम लहराया।

कक्षा आठवीं की छात्राओं कृतिका, प्राची, निधि और कंचन ने डाइट पचमढ़ी में आयोजित प्रदर्शनी में दहेज प्रथा पर आधारित एक प्रभावशाली लघु नाटिका प्रस्तुत की। उनके शानदार प्रदर्शन ने उन्हें द्वितीय स्थान दिलाया और राज्य स्तर पर संभाग का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त हुआ।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

चरणबद्ध सफलता का सफर:

यह विज्ञान प्रदर्शनी कुल पांच चरणों में आयोजित हुई:

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

1. शाला स्तर – 14 अक्टूबर
2. जन शिक्षा केंद्र स्तर – 5 से 9 नवंबर
3. विकासखंड स्तर – 13 से 19 नवंबर
4. जिला स्तर – 29 से 31 दिसंबर
5,संभाग स्तरीपचमढ़ी से 9 से 10 जनवरी द्वितीय पुरस्कार

हर चरण में देवगांव की बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।

सूर्यवंशी ढोलेवार कुनबी समाज का गौरव:

संभागीय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त करने और राज्य स्तर पर चयनित होने पर शाला परिवार और सूर्यवंशी ढोलेवार कुनबी समाज ने बालिकाओं को विशेष रूप से बधाई दी। समाज ने इन बालिकाओं की सफलता को गर्व का विषय बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31