नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
सारणी में नगर पालिका परिषद का अनूठा जनसंवाद: ‘विज़न मध्यप्रदेश @2047’ की दिशा में कदम! – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

सारणी में नगर पालिका परिषद का अनूठा जनसंवाद: ‘विज़न मध्यप्रदेश @2047’ की दिशा में कदम!


WhatsApp Icon

31/12/2024 7:50 PM Total Views: 387713

विकसित भारत के विकसित मध्यप्रदेश में उद्योग विकास, बेहतर शिक्षा, स्वास्थ सुविधा, युवाओं को रोजगार,कृषि एवं वनोपज से रोजगार देखना चाहते हैं बुद्धिजीवी

पाथाखेड़ा के ऑफिसर्स क्लब में आयोजित हुआ कार्यक्रम, नपाध्यक्ष ने दिया संबोधन, विभिन्न वर्गों के लोग हुए जनसंवाद में शामिल।

सारणी। नगर पालिका परिषद सारणी द्वारा विकसित मध्यप्रदेश @2047 विजन के तहत मंगलवार को पाथाखेड़ा स्थित वेस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड के ऑफिसर्स क्लब में एक महत्वपूर्ण जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न वर्ग के बुद्धिजीवियों, युवाओं, और समाज के प्रबुद्ध जनों ने हिस्सा लिया और विकसित भारत, विकसित मध्यप्रदेश, और विकसित सारनी को लेकर अपने अमूल्य सुझाव प्रस्तुत किए।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

युवाओं के लिए स्वरोजगार और उद्योग विकास की आवश्यकता पर जोर 

कार्यक्रम की शुरुआत नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. कृष्णा मोदी, और अन्य अतिथियों के द्वारा की गई। इस अवसर पर, प्रतिभागियों ने विशेष रूप से युवाओं के रोजगार, उद्योगों के विकास, और परिवहन सुविधाओं जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार प्रस्तुत किए।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

विजन@2047: समावेशी और टिकाऊ विकास की योजना 

नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे ने कहा, “केंद्र और राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2047 में आजादी के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विकसित भारत की परिकल्पना की गई है। इसका उद्देश्य एक समावेशी, टिकाऊ, और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण करना है।” उन्होंने कहा कि इस विजन में सभी निवासियों की राय लेना अत्यंत आवश्यक है, इसीीलिए इस जनसंवाद का आयोजन किया गया है।

डाक्यूमेंट्री फिल्म ने बढ़ाया उत्साह 

कार्यक्रम में विजन @2047 पर आधारित एक डाक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई गई, जिसने सभी उपस्थित लोगों के उत्साह को और बढ़ा दिया। प्रतिभागियों ने निर्दिष्ट प्रपत्र में अपने विचार साझा किए, जिसमें रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, वनोपज, और कृषि से संबंधित मुद्दे शामिल थे।

समाज की आवाज बनता सारणी 

इस कार्यक्रम से यह स्पष्ट हो गया कि सारणी के निवासियों में अपने विकास के लिए एक साझा दृष्टिकोण और प्रतिबद्धता है। समुदाय के विभिन्न वर्गों ने अपने विचार प्रस्तुत किए, जो साफ दर्शाते हैं कि सारणी के लोग अपने इलाके की प्रगति के प्रति कितने गंभीर हैं।

इस अवसर पर पार्षद छाया अतुलकर, भीम बहादुर थापा, मीना ददन सिंह, संगीता मनीष धोटे, प्रवीण सोनी, शिवकली बबलू नरें, सहित अन्य पार्षद गण, बगडोना व्यापारी संघ अध्यक्ष राजेश नायर, सचिव अमन रस्तोगी, कालीमाई व्यापारी संघ अध्यक्ष रमेश हारोडे, कंसलटेंट शैलेंद्र वागद्रे, वनरक्षक मोहन राय, प्राचार्य अंजनी भालेकर, चंद्रशेखर शर्मा, एसके उपरीत, परियोजना अधिकारी संगीता धुर्वे, शासकीय महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. रश्मि रजक, महाप्रबंधक मप्रविविकंलि प्रमोद वरकड़े, डब्ल्यूसीएल मैनेजर जिगर देसाई, डब्ल्यूसीएल सिविल अधिकारी बनवारी लाल मीना, एमजीएम स्कूल से सुरेश बघेल, पीएलएस स्कूल से लोकेश सोनी, स्व सहायता समूह की कविता पाटिल, कमला जगदेव, अमरकली, माया परिहार, ललिता बचले, बबीता पवार, संगीता पवार समेत अन्य महिलाएं, कॉलेज के विद्यार्थी, नगर पालिका के उपयंत्री रविंद्र वराठे, कमलेश पटेल, नितिन मीणा, हितेश शाक्य, केएल सोनारे, विनायक बागडे, महेश शर्मा, दिलीप भालेराव, राजेश बगाहे, शिवम डेहरिया, तीरथ वरकड़े, उमेश परते, राजेश वागद्रे एवं अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन नोडल अधिकारी केके भावसार एवं आभार प्रदर्शन नगर पालिका उपाध्यक्ष जगदीश पवार ने किया।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930