नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
विद्युत मंडल कर्म यूनियन ने समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

विद्युत मंडल कर्म यूनियन ने समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा


WhatsApp Icon

16/12/2024 10:22 PM Total Views: 491348

सारनी। विद्युत मंडल कर्म यूनियन, मध्यप्रदेश शाखा सारनी द्वारा कार्यालयीन कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने के उद्देश्य से मुख्य अभियंता एस एन सिंह को एक ज्ञापन सौंपा गया। यूनियन के प्रतिनिधियों ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों की बढ़ती संख्या के कारण कार्यालयीन कर्मचारियों की कमी और इससे उत्पन्न कार्य का दबाव सरकार के समक्ष रखा।

कार्यालयीन कार्य प्रभावित  

ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान में, हर माह कार्यालयीन कर्मियों की सेवानिवृत्ति के चलते कार्य में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। कई कार्यालयों में आवश्यक पदों जैसे सेक्शन आफिसर, एकाउंटेंट, स्टेनो और कार्यालय सहायक तक नहीं हैं। विदित हो कि अधीक्षण अभियंता के कार्यालय में भी लेखापाल और अनुभाग अधिकारी की कमी है। ऐसे में कार्यालय संचालन पर गंभीर सवाल उठता है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

पेंशन प्रकरणों में देरी  

यूनियन के क्षेत्रीय महामंत्री अंबादास सूने ने कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के पेंशन प्रकरणों को समय पर तैयार करना चुनौती बन गया है। चालू प्रभार के आदेश सभी केडरों में दिए जा रहे हैं, परंतु दफ्तरी केडर में ऐसा नहीं हो रहा, जिससे कार्य का बोझ अन्य कर्मचारियों पर आ रहा है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

कर्मचारियों के कार्य का दबाव  

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि संयुक्त निदेशक वित्त एवं लेखा सारनी के कार्यालय में दफ्तरी मातृ शक्ति लगभग 2700 से अधिक पेंशनर्स का लेखा जोखा रख रही हैं, जबकि प्रत्येक माह सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसके कारण पेंशन मामलों में तेजी लाने की आवश्यकता है।

यूनियन की मांगें  

यूनियन ने प्रशासन से मांग की है कि सभी दफ्तरी कर्मियों को चालू प्रभार के आदेश दिए जाएं, ताकि कार्य का भोग केवल कुछ पर न पड़े और कंपनी पर अतिरिक्त वित्तीय भार न आए। ज्ञापन सौंपने के इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य अभियंता सी पी ठुकराल, उप महाप्रबंधक मानव संसाधन एवं प्रशासन नरेश पनवार, और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

यूनियन द्वारा उठाए गए मुद्दे से स्पष्ट है कि कार्यालयीन कर्मचारियों की कमी और कार्य का दबाव एक गंभीर समस्या है, जिसका समाधान शीघ्र करना आवश्यक है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031