नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत शिविर में 24 से अधिक शिकायतें आईं, 19 का मौके पर निराकरण – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत शिविर में 24 से अधिक शिकायतें आईं, 19 का मौके पर निराकरण


WhatsApp Icon

16/12/2024 10:17 PM Total Views: 464756

हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ दिलाने नपा क्षेत्र में लग रहे शिविर आज वार्ड 03 आंगनबाड़ी केंद्र में उक्त शिविर का आयोजन।

सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी क्षेत्र में मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के तहत 11दिसंबर से 26 जनवरी तक हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार 16 दिसंबर को सुबह 11 बजे से वार्ड 15 आंगनबाड़ी केंद्र गायत्री मंदिर परिसर में शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 24 में से 19 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया।

नोडल अधिकारी के.के. भावसार ने बताया कि म.प्र. शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय, भोपाल से प्राप्त निर्देशानुसार भारत सरकार और राज्य सरकार की चिन्हित हितग्राही मूलक योजनाओं में शतप्रतिशत सैचुरेशन एवं लक्ष्य आधारित योजनाओं को प्राप्त करने के लिए मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान 11 दिसम्बर 2024 से 26 जनवरी 2025 तक आयेजित किया जाना है। विशेष अभियान के तहत पात्र हितग्राहियों के लिए भारत सरकार एवं राज्य शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

अअध्यक्ष किशोर बरदे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीके मेश्राम के निर्देशन में उक्त शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को वार्ड 15 में आयोजित शिविर में 24 शिकायती आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 19 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष शिकायतों को समयसीमा में निराकृत किया जाएगा।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

नोडल अधिकारी केके भावसार ने बताया कि पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए उक्त शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत संबल, पीएम स्वनिधि, विभिन्न पेंशन के आवेदन, नए नल कनेक्शन, हैंडपंप, ट्यूबवेल का सुधार, भवन अनुज्ञा, फायर एनओसी, ट्रेड लाइसेंस, विकास अनुज्ञा समय विस्तार, अविवादित संपत्ति हस्तांतरण, भवन निर्माण स्वीकृति, नो-ड्यूज प्रमाण पत्र जारी करना, नवीन सीवर कनेक्शन संबंधित आवेदन प्राप्त कर उनका निराकरण किया जाएगा। मंगलवार को वार्ड 3 आंगनबाड़ी केंद्र में उक्त शिविर आज का आयोजन किया जाएगा। नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा हितग्राहियों से शिविर में उपस्थित होने का आग्रह किया गया है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930