नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
सतपुड़ा ताप विद्युत गृह के रिटायर कर्मचारी और चालक पर चोरी का मामला दर्ज – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

सतपुड़ा ताप विद्युत गृह के रिटायर कर्मचारी और चालक पर चोरी का मामला दर्ज


WhatsApp Icon

15/11/2024 10:58 AM Total Views: 416226

सारनी। सतपुड़ा ताप विद्युत गृह से सेवानिवृत कर्मचारी भाऊराव काले और वाहन चालक पंकज पर चोरी का मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार, भाऊराव काले, जो चार वर्ष पूर्व रिटायर हुए थे, बैतूल अपने गृहस्थी का सामान ले जा रहे थे। इस दौरान, पावर प्लांट सुरक्षा विभाग को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर मुख्य सुरक्षा अधिकारी शरद राघव और भूतपूर्व सैनिक सूबेदार अजय वर्मा ने खोले गए बेरियर पर वाहन को रोककर जांच की।

जप्त किए हुए दरवाजे

जांच के दौरान, उनके वाहन से कॉलोनी आवास के खिड़कियों और दरवाजों को बरामद किया गया। सुरक्षा विभाग ने इन वस्तुओं को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस विभाग के हेड कांस्टेबल नरेंद्र राजपूत ने बताया कि भाऊराव काले और पंकज के खिलाफ धाराएं लगाकर मामले की विवेचना प्रारंभ कर दी गई है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

सुरक्षा अधिकारी शरद राघव ने लोगों से अपना सामान स्वयं वापस करने की अपील की, अन्यथा जांच के दौरान चोरी का मामला दर्ज करवाया जाएगा। बरामद की गई संपत्ति की कुल बाजार मूल्य लगभग 30 हजार रुपये आंकी गई है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि कॉलोनी में रखी गई संपत्ति को तुरंत वापस कर दें, यदि ऐसा नहीं किया गया तो मामले की कार्रवाई में वे स्वयं जिम्मेदार होंगे।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031