नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
नर्मदापुरम में साल की सबसे बड़ी चोरी का पर्दाफाश: 65 लाख के जेवर ले उड़ी शातिर महिला 250 CCTV कैमरे खंगालने के बाद गिरफ्तार – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

नर्मदापुरम में साल की सबसे बड़ी चोरी का पर्दाफाश: 65 लाख के जेवर ले उड़ी शातिर महिला 250 CCTV कैमरे खंगालने के बाद गिरफ्तार


WhatsApp Icon

04/11/2026 1:02 AM Total Views: 500149

चर्म रोग का बहाना बना स्कार्फ से ढका था चेहरा; सर्राफा व्यापारी को बेसमेंट में बंद कर दिया था अंजाम

नर्मदापुरम। जिले में इस साल की सबसे बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देने वाली एक बेहद शातिर महिला चोर को पुलिस ने महज कुछ ही दिनों में गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने ग्राहक बनकर नर्मदापुरम के सर्राफा बाजार स्थित ‘राज ज्वेलर्स’ में प्रवेश किया और बड़ी ही चालाकी से व्यापारी को बेसमेंट में बंद कर 65 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर चुरा लिए। पुलिस ने करीब 250 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के बाद आरोपी महिला चाहत मंसूरी उर्फ मुस्कान लोट (28 वर्ष), निवासी इटारसी को धर दबोचा और उसके पास से चोरी गया पूरा माल (450 ग्राम सोने के जेवर) बरामद कर लिया।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम: चर्म रोग का बनाया बहाना

वारदात 2 नवंबर की है। आरोपी महिला दोपहर के समय राज ज्वेलर्स पहुंची थी। उसने अपना चेहरा स्कार्फ से पूरी तरह ढक रखा था। जब व्यापारी आशीष जैन ने स्कार्फ हटाने को कहा, तो उसने चर्म रोग होने का बहाना बनाकर ऐसा करने से साफ इनकार कर दिया। महिला ने पहले मंगलसूत्र का पेंडल देखा और फिर एटीएम से पैसे निकालने की बात कहकर वहां से चली गई।

व्यापारी को बेसमेंट में किया बंद, दराज से उड़ाए डिब्बे

करीब 15 मिनट बाद वह शातिर महिला दोबारा दुकान पर आई और इस बार उसने कान के टॉप्स दिखाने की मांग की। व्यापारी आशीष जैन जैसे ही टॉप्स लेने के लिए दुकान के बेसमेंट में बने स्टोर रूम में गए, महिला ने तेजी दिखाते हुए बेसमेंट का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद उसने फुर्ती से काउंटर की दराज खोली और सोने-चांदी के जेवरों से भरे डिब्बे उठाकर वहां से फरार हो गई। यह पूरी खौफनाक वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।

250 कैमरों ने खोला राज, इटारसी से हुई गिरफ्तारी

चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसडीओपी जितेंद्र पाठक और कोतवाली टीआई गौरव सिंह बुंदेला तुरंत मौके पर पहुंचे। एसपी दीपक कुमार शुक्ला ने गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी के नेतृत्व में कई विशेष टीमें गठित कीं। पुलिस ने दुकान और आसपास के रास्तों के करीब 250 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज बारीकी से देखे और तकनीकी साक्ष्य जुटाए।
जांच के दौरान पुलिस ने इटारसी में पहले हुई इसी तरह की एक वारदात के फुटेज भी खंगाले, जिससे इस संदिग्ध महिला की पहचान चाहत मंसूरी उर्फ मुस्कान लोट के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस टीम ने इटारसी के चर्च के पीछे खेड़ा इलाके में घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

सबूत मिटाने के लिए कपड़े और डिब्बे जलाए

पुलिस की कड़ी पूछताछ में आरोपी महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि पहचान छिपाने और सबूत मिटाने के लिए उसने वारदात के समय पहने हुए कपड़े, स्कार्फ, चप्पल और यहां तक कि जेवरों के डिब्बे भी जला दिए थे। पुलिस फिलहाल उससे जिले में हुई अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।

पुलिस की अपील: चेहरा ढक कर आने वालों से रहें सतर्क

मंगलवार शाम 4 बजे एसपी दीपक कुमार शुक्ला ने पुलिस कंट्रोल रूम में इस बड़ी चोरी का खुलासा किया और इसे जिले में इस साल की सबसे बड़ी चोरी बताया। एएसपी अभिषेक राजन ने सभी सर्राफा व्यापारियों और दुकानदारों से अपील की है कि वे चेहरा ढक कर आने वाले संदिग्ध ग्राहकों से विशेष सतर्क रहें। उन्होंने हिदायत दी कि किसी भी ग्राहक के सामने दुकान या काउंटर खुला छोड़कर अंदर न जाएं, अपने सीसीटीवी कैमरे हमेशा चालू रखें और किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत नजदीकी थाने या डायल 112 पर पुलिस को सूचना दें।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30