नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
कार्यालय से 300 मीटर दूर वार्ड 9 का केंद्र 10 बजे खुलता है, 1 से 2 बजे बंद, हितग्राही लौटते हैं खाली हाथ – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

कार्यालय से 300 मीटर दूर वार्ड 9 का केंद्र 10 बजे खुलता है, 1 से 2 बजे बंद, हितग्राही लौटते हैं खाली हाथ


WhatsApp Icon

02/10/2026 10:04 AM Total Views: 483443

सेक्टर प्रभारी संगीता धुर्वे पर गंभीर आरोप – घर बैठे ड्यूटी, संपर्क एप को गुमराह कर सिर्फ वार्ड 6-7 में फोटो सेशन

सारनी। महिला एवं बाल विकास विभाग की बड़ी-बड़ी योजनाएं जमीनी हकीकत में सारनी में दम तोड़ती नजर आ रही हैं। इसका ताजा उदाहरण सारनी के वार्ड 9 मठारदेव कॉलोनी स्थित आंगनवाड़ी केंद्र-1 है, जहां गुरुवार 1 अक्टूबर को दोपहर 3:01 बजे तक केंद्र पर ताला लटका मिला। कुल मिलाकर महिला एवं बाल विकास परियोजना सारनी कार्यालय अंतर्गत सेक्टर सारनी के कुल 27 आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन भगवान भरोसे चल रहा है। शासन द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों के खुलने का समय सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक निर्धारित किया गया है, लेकिन सारनी में इसका पालन नहीं हो रहा है। खोलने और बंद होने का कोई तय समय नहीं है, जिससे शासन की योजनाओं का लाभ गरीब हितग्राहियों तक नहीं पहुंच पा रहा है।

गूगल मैप कैमरे से ली गई फोटो ने उजागर कर दी है

ताजा मामला माथारदेव कॉलोनी स्थित आंगनवाड़ी केंद्र-1 का है, जिसकी हकीकत गूगल मैप कैमरे से ली गई फोटो ने उजागर कर दी है। फोटो में साफ दिख रहा है कि गुरुवार 1 अक्टूबर को दोपहर 3:01 बजे भी केंद्र पर ताला लटका हुआ है, जबकि शासन के नियमानुसार उस समय केंद्र खुला होना चाहिए था। स्थानीय लोगों का कहना है कि आंगनवाड़ी केंद्र नियमित रूप से नहीं खुलता है। जब केंद्र ही समय पर नहीं खुलेगा तो बच्चों को पोषण आहार, प्रारंभिक शिक्षा और गर्भवती महिलाओं को मिलने वाली सुविधाएं कैसे मिलेंगी?
सबसे बड़ा सवाल यह है कि महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी इस ओर क्यों ध्यान नहीं दे रहे हैं? कागजों में केंद्र चल रहा है और धरातल पर ताला लटका है। क्या ऐसे ही कुपोषण से जंग जीतेगी सरकार?

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

परियोजना कार्यालय से मात्र 300 मीटर दूर का केंद्र बंद मिला

इससे भी ज्यादा आश्चर्य की बात यह है कि परियोजना कार्यालय सारनी से महज 300 मीटर की दूरी पर स्थित वार्ड क्रमांक 9 का आंगनबाड़ी केंद्र सुबह 10 बजे खुलता है और दोपहर 1 से 2 बजे के बीच बंद हो जाता है। वार्ड क्रमांक 9 के निवासियों ने बताया कि छोटी-बड़ी समस्या को लेकर जब भी केंद्र पर जाते हैं, तो केंद्र समय पर खुला ही नहीं मिलता।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

Advertisement Image

Advertisement Image

सेक्टर प्रभारी संगीता धुर्वे पर गंभीर आरोप

सेक्टर प्रभारी संगीता धुर्वे द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण न करने के चलते यह लापरवाही सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि उनके द्वारा घर से ड्यूटी करते हुए संपर्क एप को गुमराह किया जाता है और भौतिक निरीक्षण नहीं किया जाता। खानापूर्ति के लिए मात्र उनके घर के पास वाली वार्ड क्रमांक 6 और 7 के आंगनबाड़ी केंद्रों में जाकर फोटो सेशन कर लौट आती हैं, जबकि बाकी वार्डों के केंद्र भगवान भरोसे खुलते और बंद होते हैं।

पूर्व कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने की थी कार्यवाही

पूर्व कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी द्वारा आंगनबाड़ी के संचालन में अनियमितता पर प्रभारी सीडीपीओ संगीता को नोटिस जारी कर वेतन कटौती एवं निलंबन की कार्रवाई भी की जा चुकी थी। उसके बाद भी संगीता धुर्वे कि कार्यप्रणाली में आज भी सुधार नहीं आया है।

सीएम हेल्पलाइन को गंभीरता से न लेने पर भी नोटिस

बीते दिन सीएम हेल्पलाइन को गंभीरता से न लेने के चलते 26 सितंबर को इन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर 29 सितंबर तक जवाब मांगा गया था। उसके बाद भी लापरवाही का भंडार बन चुकी धुर्वे मैडम लगातार अपने काम में लीपापोती कर अपनी गलती छुपाने का काम कर रही हैं। जिसका जीता-जागता उदाहरण उनके द्वारा निरीक्षण न करने पर सारनी के 27 आंगनबाड़ी केंद्रों का खुलने एवं बंद होने का समय भगवान भरोसे संचालित होना है।

हितग्राही खाली हाथ आंगनबाड़ी केंद्र से लौटते हैं

आंगनबाड़ी केंद्र समय पर न खुलने और समय से पहले बंद होने के चलते मध्य प्रदेश सरकार की योजना का लाभ लेने वाले हितग्राही खाली हाथ आंगनबाड़ी केंद्र से लौटते हैं, जिससे शासन की मंशा पर असर पड़ रहा है। गरीब हितग्राहियों को शासन का लाभ आंगनबाड़ी बंद होने के कारण समय पर नहीं मिल पा रहा है। अब देखना है कि जिला कलेक्टर बैतूल एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी बैतूल ऐसी लापरवाह सेक्टर प्रभारी एवं प्रभारी सीडीपीओ पर क्या कार्रवाई करते हैं।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031