नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
सारणी में बेखौफ बदमाश: गैस कटर से दरवाजा काटकर घर में घुसे चोर, 74 वर्षीय वृद्धा के हाथ से काटे सोने के कंगन – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

सारणी में बेखौफ बदमाश: गैस कटर से दरवाजा काटकर घर में घुसे चोर, 74 वर्षीय वृद्धा के हाथ से काटे सोने के कंगन


WhatsApp Icon

29/09/2026 11:13 PM Total Views: 481976

सारणी। थाना क्षेत्र के पाथाखेड़ा चौकी अंर्गत शोभापुर कॉलोनी में सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए बेखौफ बदमाशों ने एक दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया है। सोमवार रात घर में सो रही 74 वर्षीय वृद्धा को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने न केवल उनके गहने लूटे, बल्कि सोने के कंगन निकालने के लिए उनके हाथों को भी बेरहमी से काट दिया, जिससे वृद्धा बुरी तरह घायल हो गईं।

गैस कटर से काटा दरवाजा, सोते हुए परिवार को बनाया निशाना

यह खौफनाक घटना डब्ल्यूसीएल (WCL) कर्मचारी नंदकुमार के निवास पर घटित हुई। नंदकुमार पाथाखेड़ा की विकल कोयला खदान के जीएम (GM) कार्यालय में एटीओ (ATO) के पद पर कार्यरत हैं। वारदात के वक्त उनकी 74 वर्षीय वृद्ध मां डी. गिरिजा घर के अंदर गहरी नींद में सो रही थीं। परिवार की बहू अनुराधा के मुताबिक, शातिर चोरों ने घर के पिछले हिस्से के दरवाजे को गैस कटर से काटा और दबे पांव भीतर प्रवेश कर गए।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

गहने लूटने के लिए किया लहूलुहान, दहशत में बुजुर्ग

बदमाशों की नजर सीधे वृद्धा के पहने हुए जेवरों पर थी। उन्होंने डी. गिरिजा के हाथों से सोने के कंगन निकालने के लिए कटर का इस्तेमाल किया, जिससे उनके हाथों में गहरी चोटें आईं और वहां खून बिखर गया। इसके अलावा, बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन भी खींच ली। अचानक हुए इस हमले से वृद्धा इतनी दहशत में आ गईं कि शुरुआत में उन्हें कुछ समझ ही नहीं आया। उनके कराहने की आवाज सुनकर जब तक परिजन उनके कमरे तक पहुंचे, तब तक लुटेरे घर के बाहर के दरवाजे का ताला तोड़कर अंधेरे में फरार हो चुके थे। परिजनों के अनुसार, चोरी गए जेवरों की अनुमानित कीमत 4 से 7 लाख रुपए के बीच आंकी जा रही है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

Advertisement Image

Advertisement Image

सीसीटीवी कैमरे निकले शोपीस, इलाके में दहशत

वारदात की सूचना मिलते ही पाथाखेड़ा चौकी और सारणी थाना पुलिस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि नंदकुमार के घर में सीसीटीवी कैमरे तो लगे थे, लेकिन उनकी रिकॉर्डिंग सेव नहीं हो रही थी। इसके चलते पुलिस को घर के कैमरों से बदमाशों का कोई फुटेज नहीं मिल पाया है।

चोरों ने जिस पेशेवर तरीके से गैस कटर का उपयोग कर वारदात को अंजाम दिया है, उससे पुलिस को किसी शातिर गिरोह के शामिल होने का अंदेशा है। फिलहाल पुलिस बदमाशों के भागने के रास्तों और फुटेज के आधार पर मामले की सघन जांच कर रही है। इस घटना के बाद से पूरी शोभापुर कॉलोनी में दहशत का माहौल है।

इनका कहना है:—

“यह एक गंभीर चोरी की वारदात है। वृद्धा के हाथ से कंगन काटकर ले जाए गए हैं, जिसके कारण उन्हें चोटें आई हैं। घर के सीसीटीवी में रिकॉर्डिंग उपलब्ध नहीं है, इसलिए अब पुलिस आसपास के घरों और मुख्य रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके।”

   जयपाल इवनाती, थाना प्रभारी, सारणी

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930