नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
“मैं विधायक का खास आदमी हूं” कहकर मनोनीत पार्षद और भाजपा मीडिया प्रभारी संजीत चौधरी और पत्नी, संगे छोटे भाई को प्रताड़ित कर रहे हैं❗ – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

“मैं विधायक का खास आदमी हूं” कहकर मनोनीत पार्षद और भाजपा मीडिया प्रभारी संजीत चौधरी और पत्नी, संगे छोटे भाई को प्रताड़ित कर रहे हैं❗


WhatsApp Icon

27/09/2026 3:00 PM Total Views: 481999

लाइव वीडियो के बाद रंजीत ने खाया जहर, जिला अस्पताल में उपचार जारी, भोपाल रेफर करने की चर्चा

बैतूल/सारनी। नगर पालिका क्षेत्र सारनी में बड़े भाई से विवाद से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जिसमें वार्ड 21 निवासी 45 वर्षीय रंजीत चौधरी ने अपने बड़े भाई एवं नगर पालिका के मनोनीत पार्षद एल्डरमेन एवं भाजपा मंडल सारणी के मीडिया प्रभारी और श्रमजीवी संगठन के मीडिया प्रभारी संजीत कुमार चौधरी और उनकी पत्नी पर मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। रंजीत द्वारा 24 सितंबर को रात 10:30 बजे फेसबुक पर लाइव किए गए वीडियो के कुछ घंटे बाद जहर खाने की जानकारी सामने आई है। फिलहाल उसका उपचार जिला अस्पताल बैतूल में चल रहा है। रविवार स्थिति नाजुक होने पर भोपाल रेफर करने की चर्चा सामने आ रही है।

फेसबुक लाइव में लगाए गंभीर आरोप

बताया जा रहा है कि घटना से पहले रंजीत चौधरी ने फेसबुक पर लाइव आकर अपनी परेशानी और कथित प्रताड़ना को लेकर कई बातें कहीं। वीडियो में उसने आरोप लगाया कि उसके भाई संजीत चौधरी और उनकी पत्नी द्वारा उसे लगातार मानसिक एवं शारीरिक रूप से परेशान किया जा रहा है। रंजीत ने यह भी आरोप लगाया कि संजीत उसे यह कहकर धमकाता है कि वह ( विधायक का खास आदमी हूँ ) और उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता.

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

लाइव के कुछ घंटे बाद जहर खाने की बात

जानकारी के अनुसार, फेसबुक लाइव के कुछ घंटे बाद रंजीत चौधरी ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे पहले घोड़ाडोंगरी अस्पताल ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल बैतूल रेफर किया गया। वर्तमान में उसका उपचार जिला अस्पताल में जारी बताया जा रहा है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

Advertisement Image

Advertisement Image

आय के स्रोत को लेकर भी उठाया सवाल

फेसबुक लाइव के दौरान रंजीत ने अपने बड़े भाई संजीत चौधरी की आय के स्रोत को लेकर भी सवाल उठाए। उसने दावा किया कि पिछले करीब तीन वर्षों से कोई काम-धंधा नहीं किया जा रहा है, इसके बावजूद आय का स्रोत क्या है, इसकी जांच होनी चाहिए। यह आरोप सही हैं या नहीं, इसका निर्धारण संबंधित दस्तावेजों और जांच के बाद ही हो सकता है।

पुलिस की भूमिका पर भी उठ रहे सवाल

घटना के बाद स्थानीय स्तर पर पुलिस की भूमिका को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। सवाल यह है कि यदि किसी व्यक्ति ने सार्वजनिक रूप से लाइव आकर खुद को प्रताड़ित किए जाने और आत्महत्या जैसा कदम उठाने की बात कही थी, तो उसके बाद पुलिस ने मामले को किस स्तर पर संज्ञान में लिया।

 

रंजीत के जहर खाने के बाद अब पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि फेसबुक लाइव में लगाए गए आरोपों और बाद में हुई घटना के बीच क्या संबंध है।

पहले भी सामने आ चुके हैं आत्महत्या से जुड़े मामले, विधायक के नाम के इस्तेमाल को लेकर भी चर्चा

रंजीत ने अपने लाइव वीडियो में कथित तौर पर यह आरोप लगाया कि संजीत चौधरी स्वयं को विधायक का खास व्यक्ति बताकर उसे धमकाता है। ऐसे में अब यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या वास्तव में किसी राजनीतिक पद या जनप्रतिनिधि के नाम का इस्तेमाल कर किसी व्यक्ति पर दबाव बनाया गया। इस संबंध में विधायक या उनके कार्यालय की ओर से कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने आती है तो वह भी मामले को समझने में महत्वपूर्ण होगी।

जांच से ही सामने आएगा पूरा सच

फिलहाल रंजीत चौधरी का उपचार जिला अस्पताल बैतूल में जारी है। रविवार को जानकारी सामने आ रही है कि उसकी हालत गंभीर होने पर उसे भोपाल रेफर किया जा सकता है। मामले में फेसबुक लाइव वीडियो, परिजनों के बयान, चिकित्सकीय रिकॉर्ड और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच किए जाने की जरूरत है। यदि जांच में प्रताड़ना या आत्महत्या के लिए उकसाने से संबंधित आरोप प्रमाणित होते हैं तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई का रास्ता साफ हो सकता है।

इनका कहना है:—

  • पाथाखेड़ा निवासी रंजीत चौधरी नामक मरीज 24 तारीख की रात घोड़ाडोंगरी अस्पताल आया था। जिसने जहरीला पदार्थ खाया था। उसे बैतूल रेफर कर दिया गया था।
रवि अधिकारी, BMO समुदाय स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी

इस संबंध में पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी को दो बार कॉल करके उनका पक्ष जानना चाहा लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930